फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband of one of deceased women held in Kolkata triple murder case

West Bengal: कोलकाता के ट्रिपल मर्डर केस में मृतका का पति गिरफ्तार, पुलिस ने घंटों की पूछताछ

Tue, 04 Mar 2025 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Mar 2025 03:31 PM IST
सार

West Bengal: कोलकाता के टांगरा ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रसून डे को गिरफ्तार किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घंटों की पूछताछ की गई। उसके बयानों में विसंगतियां पाई गईं, जिससे पुलिस को शक हुआ।  

विज्ञापन
Husband of one of deceased women held in Kolkata triple murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के टांगरा ट्रिपल मर्डर केस में एक मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में इलाज
अधिकारियों ने बताया कि प्रसून डे मामले में मुख्य आरोपी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई। प्रसून डे को मंगलवार को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। आत्महत्या के प्रयास में घायल होने के बाद प्रूसन और उसके बड़े भाई प्रणय डे का पुलिस की निगरानी में सरकारी नील रतन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा था। 
  
पुलिस ने बयानों में पाईं विसंगतियां
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रसून डे को सोमवार की शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद उसे नजदीकी टांगरा थाने ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि उसके बयानों में विसंगतियां पाई गईं। 
विज्ञापन


अदालत में पेश किया जाएगा मुख्य आरोपी 
कोलकाता पुलिस ने पहले दोनों भाइयों के बयान दर्ज किए थे। लेकिन पुलिस विस्तार से पूछताछ शुरू करने के लिए चिकित्सा मंजूरी का इंतजार कर रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रसून डे को सोमावर देर रात गिरफ्तार किया गया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला 19 फरवरी को सामने आया, जब भाइयों ने अपनी कार को पूर्वो मेट्रोपोलिटन बाईपास के पास एक खंभे से टकरा दी, जो आत्महत्या का प्रयास प्रतीत हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी को पुलिस ने हत्या की पुष्टि
अपने इलाज के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नियों और एक लड़की के शव टांगरा में उनके घर के अंदर पड़े थे। खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शवों को बरामद किया। 20 फरवरी को किए गए एक शव परीक्षण से पुष्टि हुई कि पीड़ितों की हत्या कर दी गई। इसके बाद 25 फरवरी को पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी जांच से उन्हें भरोसा हो गया है कि अपराध में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं था। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed