फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   husband gives divorce over phone at bareilly

5 लाख रुपए नहीं दिए तो पति ने फोन पर बोला-तलाक..तलाक...तलाक

Wed, 24 Aug 2016 08:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बरेली
अमर उजाला ब्यूरो/बरेली Updated Wed, 24 Aug 2016 08:26 AM IST
विज्ञापन
husband gives divorce over phone at bareilly
डेमो पिक
 शहर में एक बार फिर से फोन पर तलाक.. कहकर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। कोतवाली के मोहल्ला आजमनगर की बताशे वाली गली में रहने वाले सिलाई मशीन मैकेनिक जाहिद खान की बेटी फैजीना के फोन पर रविवार की सुबह उसके पति का फोन आया। एक दिन पहले ही वह उसे मायके में छोड़कर गया था। कहने लगा मेरे साथ रहना है तो पांच लाख रुपये वालिद से लेकर आना। उसे टाटा मैजिक खरीदना है। तू नहीं लाई तो मैं उससे शादी कर लूंगा, जो पांच लाख रुपये लाएगी। फैजीन ने मजबूरी बतानी शुरू की तो फोन पर उसने तलाक.. कहकर रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन



फैजीना की शादी 9 अप्रैल 2015 को किला की बिसमिल्लाह रजा कॉलोनी लाइन पार नवदिया के रहने वाले खालिद मिर्जा के साथ हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए फैजीना को ताने देना शुरू कर दिया। दो माह पहले ही फैजीना ने एक बेटे को जन्म दिया तब भी तानों का सिलसिला बंद नहीं हुआ। शादी के कुछ दिनों बाद ही खालिद मिर्जा सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करने चला गया। ढाई महीने पहले वहां नौकरी से निकाल देने के बाद खालिद को घर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद तो उसने फैजीना पर जुल्म करने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन



आरोप है कि 17 अगस्त को खालिद के साथ मिलकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। उसके दो माह के बेटे हर्ष को जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद फैजीना मायके पहुंच गई। उसने घर जाकर ससुराल वालों की शिकायत की तो खालिद रिश्तेदारों को बैठाकर समझौता कराने के लिए दबाव डालने लगा। फैजीना को लगा कि खालिद उसे छोड़कर विदेश भाग सकता है, इसलिए 19 अगस्त को खुद ही ससुराल पहुंच गई। खालिद उसे अगले दिन ही मायके में यह कहकर छोड़ आया कि उसे मुरादाबाद किसी जरूरी काम से जाना है। फैजीना सारे दिन खालिद को फोन करती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजीना ने बताया कि 21 अगस्त को खालिद का उसके मोबाइल पर फोन आया। उसका कहना था कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। तू अपने घर से नहीं लाएगी तो वह ऐसी लड़की से शादी कर लेगा, जो उसे रुपये दिलाएगी। फैजीना ने वालिद की मजबूरी का जिक्र करते हुए पति की मांग का विरोध किया तो उसने फोन पर ही तीन बार तलाककहकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। 

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

husband gives divorce over phone at bareilly
डेमो पिक
एसएसपी ने फैजीना और खालिद का मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। शनिवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जानी है। हालांकि उसके वालिद का कहना है कि उनकी बेटी अब खालिद के साथ नहीं रहेगी। उनका कहना है कि बुधवार को वह दरगाह आला हजरत में किसी उलेमा से शरई राय लेने के बाद ही इस मामले में आगे का फैसला लेंगे। 

मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी, प्रवक्ता, दरगाह आला हजरत ने कहा कि फैजीना को पति ने फोन पर तलाक देना है तो इसके लिए यह भी जरूरी है कि पति सबके सामने तलाक देने की बात इकरार भी कर रहा हो। पति का तलाक देने का तरीका गलत है। उसने इस्लाम ने शौहर को जो अधिकार दिया गया है, उसका गलत इस्तेमाल किया है। छोटी-छोटी बातों पर इस्लाम किसी को तलाक देने की इजाजत नहीं देता है। इस तरह तलाक को मजाक नहीं बनाना चाहिए। टीटीएस इसके लिए आवाज उठा रही है। दरगाह आला हजरत से उलेमाओं को यह कहा भी जा रहा है कि वह अपनी तकरीरों में तलाक के बारे में लोगों को जागरुक करें। जानकारी के अभाव में लोग इस तरह तलाक दे देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed