फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband give talaq in the police station

पति ने थाने में ही पत्नी को दे दिया तलाक

Tue, 21 Feb 2017 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कैराना (शामली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कैराना (शामली) Updated Tue, 21 Feb 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
Husband give talaq in the police station
सांकेतिक चित्र

पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति व उसके परिजनों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीटा। फिर पत्नी को साथ लेकर पति थाने गया और वहीं पर तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही। 

विज्ञापन


कस्बा कैराना में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक का कस्बे की दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व युवक रात में महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला का पति जाग गया तथा अपनी पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हो गया। पति ने अपने परिजनों को बुलाकर आरोपी युवक को दबोच लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी। तब युवक ने माफी मांगी तथा वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


एक दिन पूर्व पत्नी तथा कुछ जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर पति कैराना कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस को घटनाक्रम बताया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने भी गोपनीयता रखी। बाद में महिला के मायके पक्ष को कोतवाली में बुलाया गया। जहां पर महिला को पति ने मेहर की रकम लौटाते हुए तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed