फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hurt the sentiments of Christians Hrithik charged with notice.

ईसाइयों की भावनाएं आहत करने के आरोप में हृतिक रोशन को कानूनी नोटिस

Thu, 31 Mar 2016 10:34 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Thu, 31 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
Hurt the sentiments of Christians Hrithik charged with notice.
ह्रितिक रोशन - फोटो : getty
बॉलीवुड स्टार हृतिक रोशन को ईसाई समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए कानून नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


हृतिक ने कंगना रनौत पर किए गए ट्वीट में पोप का संदर्भ दिया था। इससे नाराज होकर महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अब्राहम मथाई ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

मथाई के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि हृतिक को भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत कानूनी नोटिस भेजा गया है। उनसे अपने ट्वीट में गलत संदर्भ में पोप का जिक्र करने के लिए सात दिन के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया में खासी सुर्खियां बटोर रहा है। ट्विटर पर इसको लेकर #ChurchMafiaAttacksHritik ट्रेंड कर रहा है।

कंगना को लेकर किए ट्वीट में पोप का हवाला दिया था

Hurt the sentiments of Christians Hrithik charged with notice.
नोटिस में कहा गया है हृतिक ने बदनीयती, शरारतपूर्ण और भड़काने वाले अंदाज में अपने ट्वीट में पोप का हवाला दिया है। ऐसा करके उन्होंने दुनिया भर के उन  रोमन कैथोलिकों की धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं को चोट पहुंचाई है, जो पोप को अपने आध्यात्मिक धार्मिक नेता के तौर पर पवित्र मानते हैं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत को अपने जवाबी ट्वीट में हृतिक ने कहा था कि मीडिया जिन महिलाओं के साथ उनके संबंधों की बात कर रहा है, उनकी तुलना में पोप से उनके अफेयर की संभावना ज्यादा है।

इससे पहले कंगना रनौत एक ट्वीट में उन्हें मूर्ख पूर्व प्रेमी करार दिया था। इस ट्वीट के बाद हृतिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेज कर माफी मांगने को कहा था। हालांकि रनौत ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेज कर माफी मांगने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed