फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hurriyat leader shabbir shah is arrested in srinagar

NIA ने कसा अलगाववादियों पर शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में शब्बीर शाह गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 07:55 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
hurriyat leader shabbir shah is arrested in  srinagar
shabbir shah
हुर्रियत नेता शब्बीर अहमद शाह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते श्रीनगर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि शब्बीर को बुधवार को दिल्ली ले जाया जा सकता हैं जहां पहले से ही सात अलगाववादी नेता को शिकंजे में रखा हुआ है। वहीं, एनआईए आतंकी फंडिग केस में शब्बीर से पूछताछ भी कर सकती है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर अलगाववादी नेता शाह के खिलाफ इसी महीने गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ था। बता दें कि ईडी के आठ बार समन जारी करने के बावजूद भी शाह पेश नहीं हुआ था। लेकिन, इस बार कोई देर न करते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर-जमानत वारंट जारी कर दिया। 
विज्ञापन

 
वहीं समन के बावजूद पेश होने के सवाल पर शब्बीर शाह ने अपनी सफाई में कहा था कि उसे पिछले तीन सालों से घर में गिरफ्तार कर रखा गया है और उसके वकील ईडी के सामने हर तारीख पर पेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि असलम वानी नाम के शख्स को दिल्ली पुलिस ने 2005 में गिरफ्तार किया।  बता दें कि असलम को हवाला कारोबार के चलते धरा गया था और उसके तार शाह से जुड़े हुए थे। खबर है कि असलम ने प्लान के मुताबिक अलग-अलग समय पर शाह को 2.25 करोड़ रुपये दिए।

और यहीं से ईडी ने इन दोनों पर शिकंजा बनाना शुरू कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने वानी को 63 लाख की नकदी के साथ पकड़ने का दावा किया था। पुलिस ने बताया कि वानी के पास ये रकम हवाला के जरिए मध्य एशिया से पहुंचाई गई थी। 

वहीं, पुलिस को दिेए बयान में वानी ने इस रकम में से 50 लाख रुपये शाह को देने की बात स्वीकारी। इतना ही नहीं पुलिस ने दावा किया कि वानी बाकी की रकम श्रीनगर में जैश-ए मोहम्मद के एरिया कमांडर अबु बकर को पहुंचाने वाला था।   


कौन है शब्बीर शाह
अनंतनाग का रहने वाला शब्बीर शाह जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी का अध्यक्ष है। यह अलगाववादियों का मुख्य राजनीतिक संगठन है। यह कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार की वकालत करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed