फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundreds of people violated COVID restrictions in Karnataka gathered at the funeral of a horse in the Maradimath area of Belagavi

कर्नाटक: घोड़े के अंतिम संस्कार में जुटे सैकड़ों लोग, कोरोना प्रतिबंधों की उड़ी धज्जियां, अब होगी कार्रवाई

Mon, 24 May 2021 01:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 24 May 2021 01:29 PM IST
सार

कर्नाटक में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू कर रखा है, लेकिन रविवार को बेलगावी में एक घोड़े की अंतिम यात्रा पर 100 से भी ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से जिला प्रशासन हैरान है और भीड़ में शामिल हुए लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Hundreds of people violated COVID restrictions in Karnataka gathered at the funeral of a horse in the Maradimath area of Belagavi
कर्नाटक: घोड़े के अंतिम संस्कार में जुटे सैकड़ों लोग - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। यहां हर रोज कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है और लोग काल के गाल में समा रहे हैं। अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक भी कोरोना के बढ़ते केसों से बुरी तरह जूझ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने पहले से लागू लॉकडाउन की तिथि को सात जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन इसी बीच रविवार (23 मई) को बेलगावी जिले के एक गांव में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का जमकर उल्लंघन किया। दरअसल, जिले के मराडीमठ गांव में एक घोड़े की मौत के बाद उसके अंतिम यात्रा में 100 से भी ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में एकत्रित लोगों ने सभी कोरोना प्रतिबंधों की जमकर धज्जियां उड़ाईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मालूम हो कि मराडीमठ गांव के कदसिद्देश्वर आश्रम से जुड़ी इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और घटना क्षेत्र के आसपास के 400 घरों वाले इस गांव को सील कर दिया। कोन्नूर में तहसीलदार प्रकाश होलेप्पागोल ने बताया कि बस्ती में निवासियों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

घोड़े से जुड़ी थी लोगों की आस्था
बता दें, जिस घोड़े की अंतिम यात्रा में इतनी भीड़ जुटी, वह कोई आम घोड़ा नहीं था बल्कि वह गांव के एक स्थानीय देवता को समर्पित था। इस घोड़े पर लोगों की भरपूर आस्था थी। यही वजह रही कि इस घोड़े की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार घोड़े की मौत बीते शुक्रवार (21 मई) की रात को हुई। वहीं, शनिवार (22 मई) को घोड़े की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग जमा हो गए। इन लोगों को कोरोना से देश में मचे हाहाकार का भी खयाल नहीं रहा और सभी ने बेखौफ होकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। वहीं, एक अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed