फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   human body temperature is decreasing

घट रहा इंसान के शरीर का तापमान, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Thu, 11 Feb 2021 06:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
human body temperature is decreasing
Human body - फोटो : Pixabay

इंसान के शरीर पर सालों से कई तरह के शोध चल रहे हैं। जिनमें कई चौंकाने वाली बात भी सामने आई हैं। एक शोध से पता चला है कि इंसान के शरीर का तापमान घट रहा है, जो चिंता का विषय है। 

विज्ञापन


बीते 170 साल में इंसान के शरीर का औसत तापमान 1.1 फारेनहाइट कम हुआ है। शोध में पाए गए इस तथ्य से वैज्ञानिक ने अपने शोध में पाया हर दशक औसतन 0.03 डिग्री सेल्सियस तापमान घटा है। आगे चलकर इसका सेहत पर कितना असर पड़ेगा, इस बारे में ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इंसान के शरीर का तापमान घट रहा है। लगभग 170 साल पहले 1851 में हमारे शरीर का औसत मानक तापमान 98.6 फारेनहाइट रहा करता था, जो अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अभी मानक तापमान 98.6 फारेनहाइट (37 डिसें.) से घटकर 97.5 फारेनहाइट (36.3 डिसें.) हो गया है। इस बात से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव शरीर का तापमान घटने के बारे में यह दावा स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध में किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ती मेडिकल सुविधाएं, गर्मी के कारण लगातार बढ़ा हुआ तापमान और वातानुकूलन इसकी वजह हो सकती है। हालांकि, वैज्ञानिक अभी इस बात के आंकड़ें जुटा रहे हैं कि शरीर के मानक तापमान के घटने से सेहत पर क्या असर पड़ रहा है। फिलहाल, इस बारे में किसी तरह का ब्योरा उपलब्ध नहीं है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. जूली पर्सोनेट के मुताबिक, शोध के लिए तीन तरह के डाटाबेस का अध्ययन किया गया। पहला डेटाबेस 1863 से 1930 के बीच हुए गृह युद्ध के 23,710 पूर्व सैनिकों (वॉर वेटरंस) का था। दूसरे में 1971 से 1975 के बीच अमेरिका में किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वे के 15,301 रिकॉर्ड्स शामिल थे। तीसरे डेटाबेस में 2007 से 2017 के बीच स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के 1,50,280 लोगों के डेटाबेस का अध्ययन किया गया। हर दशक औसतन 0.03 डिग्री सेल्सियस तापमान घटा है।


शरीर को आराम देने की तकनीक
एरिजोना विश्वविद्यालय ने शोध में पाया है कि सांस लेने और छोड़ने के कुछ खास तरीकों से शरीर को आराम दिया जा सकता है। एरिजोना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एंड्रयू वेल ने जो 4-7-8 तकनीक तैयार की है, वह प्राणायाम पर आधारित है। घर पर आसानी से इसका प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed