फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human beings, nations will continue to face problems unless they understand their real self: Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: 'लोग डरते हैं कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनका क्या होगा? इसीलिए टैरिफ लगा रहे', भागवत की दो टूक

Fri, 12 Sep 2025 02:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

नागपुर में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवर के सातवें स्थापना दिवस पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि महिलाओं की ओर से संचालित आध्यात्मिक आंदोलन ब्रह्माकुमारीज की तरह आरएसएस भी आंतरिक चेतना को जागृत करने का काम करता है।

विज्ञापन
Human beings, nations will continue to face problems unless they understand their real self: Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर टैरिफ इस डर से लगाए गए हैं कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनका क्या होगा। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'ऐसे कदम सिर्फ खुद के बारे में सोचने के रवैये का नतीजा हैं।' वे नागपुर में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवर के सातवें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा, 'दुनिया के लोग इस बात से डरते हैं कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनका क्या होगा और उनकी अपनी स्थिति क्या होगी। इसीलिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाए गए हैं, लेकिन हमने कुछ नहीं किया। जब आप सात समंदर दूर हैं और कोई संपर्क नहीं है, तो डर किस बात का?' दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 25 फीसदी दंडात्मक शुल्क भी शामिल है। भारत ने इन टैरिफ को अनुचित और अतार्किक बताया है।
विज्ञापन


नजरिया 'मैं' से बदलकर 'हम' कर ले, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी: भागवत
भागवत ने कहा कि जब तक इंसान और देश अपने असली स्वरूप को नहीं समझेंगे, तब तक उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता रहेगा। उन्होंने कहा, 'अगर हम करुणा दिखाएं और भय पर विजय पा लें, तो हमारा कोई शत्रु नहीं रहेगा।' आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अगर इंसान अपना नजरिया 'मैं' से बदलकर 'हम' कर ले, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजने में सक्षम'
उन्होंने आगे कहा, 'आज दुनिया समाधान खोज रही है, क्योंकि अपनी अधूरी दृष्टि के कारण वह आगे का रास्ता नहीं खोज पा रही है। उनके 'सिर्फ मैं' वाले रवैये के कारण उनके लिए रास्ता खोजना नामुमकिन है।' भागवत ने कहा कि भारत दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजने और आगे का रास्ता दिखाने में सक्षम है।

'भारतीयों को भी महान बनने का प्रयास करना चाहिए'
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत महान है और भारतीयों को भी महान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा है और वह और बड़ा होना चाहता है। भागवत ने कहा कि भारतीयों में अपनेपन की गहरी भावना होती है और वे अभाव के समय में भी खुश और संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने कहा, 'कोई अभाव नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर है, तो समय आने पर बदल जाएगा। फिर भी कठिनाई और दुःख में भी, यहां के लोग अपनेपन की इसी भावना के कारण संतुष्ट रहते हैं।' 


ब्रह्माकुमारीज की प्रशंसा की
महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक आंदोलन ब्रह्माकुमारीज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस भी आंतरिक चेतना को जागृत करने के लिए उनकी तरह काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed