{"_id":"69e5234de4d01778610c1e87","slug":"huge-thing-for-me-says-shopkeeper-who-served-jhalmuri-to-pm-modi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है', पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाले दुकानदार ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है', पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाले दुकानदार ने साझा किया अनुभव
Mon, 20 Apr 2026 12:17 AM IST
Nirmal Kant
आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:17 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रुककर एक छोटी दुकान पर झालमुड़ी खाई, दुकानदार से बातचीत की और उसकी तारीफ की। दुकानदार का प्रधानमंत्री के साथ बिताए पलों का अनुभव कैसा रहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुकानदार विक्रम शॉ
- फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में अचानक रुककर मशहूर बंगाली स्नैक 'झालमुड़ी' का स्वाद लिया। इस दौरान दुकान चलाने वाले विक्रम शॉ के लिए यह पल किसी बड़े सपने जैसा बन गया। उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री का उनकी छोटी सी दुकान पर आना उनके लिए बहुत बड़ी बात है और वह इस अचानक हुए दौरे से हैरान रह गए।
पीएम ने दुकानदार का हाल जाना, झालमुड़ी बनाने को कहा
विक्रम शॉ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले उनका नाम पूछा और हालचाल जाना। फिर उनसे झालमुड़ी बनाने को कहा। जब उन्होंने स्नैक तैयार कर दिया तो प्रधानमंत्री ने उसकी कीमत भी पूछी। शॉ ने पैसे लेने से मना किया। लेकिन प्रधानमंत्री के कहने पर उन्होंने पैसे ले लिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके बनाए स्नैक के स्वाद की तारीफ भी की।
बिहार के गया के रहने वाले हैं विक्रम शॉ
दुकानदार ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और उनके मूल स्थान के बारे में भी पूछा। शॉ ने बताया कि उनका परिवार बिहार के गया से है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीबी के कारण उन्हें नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। अब वह इसी काम से रोजाना करीब 1000 से 1200 रुपये कमा लेते हैं, जिससे उनका परिवार चलता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ न लेने पर अफसोस जताया
हालांकि, शॉ को इस बात का अफसोस भी रहा कि वह प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ (हस्ताक्षर) नहीं ले पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनसे ऑटोग्राफ जरूर लेना चाहिए था।
दुकानदार और स्थानीय लोगों के लिए हैरान करने वाला क्षण
दुकान पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने इस क्षण को हैरान करने वाला और खुशी देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद प्रधानमंत्री का छोटे शहर की एक छोटी दुकान पर आना यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह पूरे झारग्राम और पश्चिम बंगाल के लिए खास पल है।
इस दौरान प्रधानमंत्री लोगों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों और महिलाओं के साथ झालमुड़ी भी साझा की, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ न लेने पर अफसोस जताया
हालांकि, शॉ को इस बात का अफसोस भी रहा कि वह प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ (हस्ताक्षर) नहीं ले पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनसे ऑटोग्राफ जरूर लेना चाहिए था।
दुकानदार और स्थानीय लोगों के लिए हैरान करने वाला क्षण
दुकान पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने इस क्षण को हैरान करने वाला और खुशी देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद प्रधानमंत्री का छोटे शहर की एक छोटी दुकान पर आना यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह पूरे झारग्राम और पश्चिम बंगाल के लिए खास पल है।
इस दौरान प्रधानमंत्री लोगों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों और महिलाओं के साथ झालमुड़ी भी साझा की, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन