West Bengal: कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा विशाल बेलुगा एक्सएल विमान, जल सलामी से किया गया स्वागत
कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर बेलुगा एसटी श्रृंखला के विमान उतर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब बेलुगा एक्स विमान उतरा है। यह विमान मंगलवार रात 10:43 बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार एयरबस बेलुगा श्रृंखला के सबसे बड़े विमान 'बेलुगा एक्सएल' का स्वागत किया गया। यह विमान एयरबस बेलुगा एसटी का उन्नत संस्करण है। बेलुगा एक्सएल विमान की कुल लंबाई 207 फीट, ऊंचाई 62 फीट और पंखों का फैलाव 197 फीट और 10 इंच है। यह एयरबस का एक बड़े आकार का परिवहन विमान है, जिसे खासतौर पर विमान के पुर्जे जैसे बड़े सामान ले जाने के लिए बनाया गया है।
2020 में सेवा में आया बेलुगा एक्सएल
एयरबस की वेबसाइट के मुताबिक, बेलुगा एक्सएल विमान ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी और नवंबर 2019 में यूरोपीय संघ की ईएएस एजेंसी से इसे टाइप सर्टिफिकेशन मिला। इसका मतलब है कि यह विमान सभी सुरक्षा मानकों पर खतरा उतरा। इसके बाद, जनवरी 2020 में बेलुगा एक्सएल सेवा में आया। बेलुगा एक्सएल विमान का न केवल आकार बड़ा है, बल्कि इसकी उच्च तकनीकी गुणवत्ता भी है।
जल सलामी के साथ हुआ स्वागत
कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर बेलुगा एसटी श्रृंखला के विमान उतर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब बेलुगा एक्स विमान उतरा है। यह विमान मंगलवार रात 10:43 बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा। इसे जल सलामी देकर स्वागत किया गया।
For the first time, Kolkata’s NSCBI Airport welcomed the Airbus Beluga XL, the largest in its series,carrying essential aircraft components.The flight stopped in Kolkata for crew rest, FDTL and refueling, as it’s the only airport in Eastern India equipped to handle this aircraft. pic.twitter.com/63cw300Ytw
— Kolkata Airport (@aaikolairport) October 9, 2024
कोलकाता हवाई अड्डे ने एक्स पर क्या कहा
कोलकाता हवाई अड्डे की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, पहली बार कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे ने एयरबस बेलुगा एक्स का स्वागत किया, जो अपनी श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है और विमान के आवश्यक पुर्जों को ले जा रहा है। यह उड़ान चालक दल के सदस्यों के विश्राम, उड़ान ड्यूटी समय की सीमाओं (एफडीआईएल) और ईंधन भरने के लिए कोलकाता में रुकी है, क्योंकि यह पूर्वी भारत में इस प्रकार के विमान को संभालने वाला एकमात्र हवाई अड्डा है।
उपकरण और पुर्जे चीन ले जा रहा विमान
यह विमान एयरबस फैक्टरी से उड़ान भरकर कुछ उपकरण और पुर्जे चीन के तियानजिन स्थित एक अन्य इकाई में ले जा रहा है। इस उड़ान में तीन पायलट और एक इंजीनियर शामिल हैं। बेलुगा एक्सएल (एयरबस ए330-743L) एक बड़ा परिवहन विमान है, जिसे एयरबस ने बड़े आकार का सामना, खासकर पंख और फ्यूजलेज जैसे विमान के पुर्जे ले जाने के लिए डिजाइन किया है। यह विमाान बुधवार शाम को ईंधन भरेगा और इसका अपेक्षित प्रस्थान 5:50 बजे है। अभी यह विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर जे1बे में खड़ा किया गया है।