फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge Airbus Beluga aircraft lands in Kolkata

West Bengal: कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा विशाल बेलुगा एक्सएल विमान, जल सलामी से किया गया स्वागत

Wed, 09 Oct 2024 04:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Oct 2024 04:42 PM IST
सार

कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर बेलुगा एसटी श्रृंखला के विमान उतर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब बेलुगा एक्स विमान उतरा है। यह विमान मंगलवार रात 10:43 बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा।

विज्ञापन
Huge Airbus Beluga aircraft lands in Kolkata
कोलकाता हवाई अड्डे पर बेलुगा एक्सएल विमान का स्वागत - फोटो : एक्स/कोलकाता हवाई अड्डा

विस्तार

कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार एयरबस बेलुगा श्रृंखला के सबसे बड़े विमान 'बेलुगा एक्सएल' का स्वागत किया गया। यह विमान एयरबस बेलुगा एसटी का उन्नत संस्करण है। बेलुगा एक्सएल विमान की कुल लंबाई 207 फीट, ऊंचाई 62 फीट और पंखों का फैलाव 197 फीट और 10 इंच है। यह एयरबस का एक बड़े आकार का परिवहन विमान है, जिसे खासतौर पर विमान के पुर्जे जैसे बड़े सामान ले जाने के लिए बनाया गया है। 

विज्ञापन


2020 में सेवा में आया बेलुगा एक्सएल
एयरबस की वेबसाइट के मुताबिक, बेलुगा एक्सएल विमान ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी और नवंबर 2019 में यूरोपीय संघ की ईएएस एजेंसी से इसे टाइप सर्टिफिकेशन मिला। इसका मतलब है कि यह विमान सभी सुरक्षा मानकों पर खतरा उतरा। इसके बाद, जनवरी 2020 में बेलुगा एक्सएल सेवा में आया। बेलुगा एक्सएल विमान का न केवल आकार बड़ा है, बल्कि इसकी उच्च तकनीकी गुणवत्ता भी है। 
विज्ञापन


जल सलामी के साथ हुआ स्वागत
कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर बेलुगा एसटी श्रृंखला के विमान उतर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब बेलुगा एक्स विमान उतरा है। यह विमान मंगलवार रात 10:43 बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा। इसे जल सलामी देकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कोलकाता हवाई अड्डे ने एक्स पर क्या कहा
कोलकाता हवाई अड्डे की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, पहली बार कोलकाता के एनएससीबीआई हवाई अड्डे ने एयरबस बेलुगा एक्स का स्वागत किया, जो अपनी श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है और विमान के आवश्यक पुर्जों को ले जा रहा है।  यह उड़ान चालक दल के सदस्यों के विश्राम, उड़ान ड्यूटी समय की सीमाओं (एफडीआईएल) और ईंधन भरने के लिए कोलकाता में रुकी है, क्योंकि यह पूर्वी भारत में इस प्रकार के विमान को संभालने वाला एकमात्र हवाई अड्डा है। 



उपकरण और पुर्जे चीन ले जा रहा विमान
यह विमान एयरबस फैक्टरी से उड़ान भरकर कुछ उपकरण और पुर्जे चीन के तियानजिन स्थित एक अन्य इकाई में ले जा रहा है। इस उड़ान में तीन पायलट और एक इंजीनियर शामिल हैं। बेलुगा एक्सएल (एयरबस ए330-743L) एक बड़ा परिवहन विमान है, जिसे एयरबस ने बड़े आकार का सामना, खासकर पंख और फ्यूजलेज जैसे विमान के पुर्जे ले जाने के लिए डिजाइन किया है। यह विमाान बुधवार शाम को ईंधन भरेगा और इसका अपेक्षित प्रस्थान 5:50 बजे है। अभी यह विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर जे1बे में खड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed