फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hubballi murder Accuseds father apologises to victims family

Karnataka: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी के पिता ने मांगी माफी, बेटे के लिए मांगी सजा

Sun, 21 Apr 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

आरोपी फैयाज के पिता ने बताया कि आठ महीने पहले नेहा के परिवार ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने (नेहा के परिवार वाले) बताया कि फैयाज उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। अपने बेटे की गलती मानते हुए आरोपी के पिता ने बताया कि फैयाज और नेहा एक-दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन
Hubballi murder  Accuseds father apologises to victims family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में एक कॉलेज परिसर के अंदर कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी के पिता ने अपने बेटे के लिए अधिकतम सजा की मांग की है। आरोपी 24 वर्षीय फैयाज के पिता ने मृतक नेहा के परिवार से मांफी भी मांगी है। फैयाज के पिता बाबा साहब सुबानी ने शनिवार को मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुवार को शाम के छह बजे इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


बाबा साहब सुबानी ने कहा, "फैयाज को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिसके बाद कोई भी ऐसे अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा। मैं नेहा के परिवार वालों से माफी मांगता हूं। वह मेरी बेटी जैसी थी।" उन्होंने आगे बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले छह वर्षों से अलग रह रहे हैं। फैयाज अपनी मां के साथ रहता है। जब भी फैयाज को पैसे की जरूरत होती थी, तभी वह अपने पिता से संपर्क करता था। उन्होंने आगे कहा कि अपने बेटे से आखिरी बार बात तीन महीने पहले की थी। 
विज्ञापन


फैयाज के पिता ने मांगी माफी
फैयाज के पिता ने बताया कि आठ महीने पहले नेहा के परिवार ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने (नेहा के परिवार वाले) बताया कि फैयाज उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। अपने बेटे की गलती मानते हुए बाबा साहब सुबानी ने बताया कि फैयाज और नेहा एक-दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे। उन्होंने आगे कहा, "फैयाज नेहा से शादी करना चाहता था, लेकिन मैंने हाथ जोड़कर इसके लिए मना कर दिया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बेटे के कथित अपराध पर उन्होंने कहा कि किसी के पास भी महिला के साथ अत्याचार करने का अधिकार नहीं है। मीडिया के सामने रोते हुए उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे माफ कर दें। मेरे बेटे ने गलत किया। उसे कानून की तरफ से सजा मिलनी चाहिए और मैं कानून के फैसले को स्वीकार करूंगा। मेरे बेटे की वजह से लोग मेरे शहर पर कलंक लगा रहे हैं। मुनवल्ली के लोग मुझे माफ कर दें।"

आरोपी को सजा दिलाने के लिए राज्यभर में प्रदर्शन
उधर मृतक लड़की के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किसी रिलेशनशिप में नहीं थी। फैयाज ने नेहा को मार डाला, क्योंकि नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। फैयाज को सजा देने के लिए राज्यभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। 


बता दें कि यह मुद्दा राज्य में अब सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान में बदल गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस ने इस हत्या को आपसी मामला बताया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने इसे लव जिहाद बताया है। हत्या के बाद आरोपी फैयाज मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed