फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD Ministry: Government will take these steps to stop question papers to leak

लीक ना हों Question Papers इसलिए सरकार उठाएगी अब ये कदम

Wed, 28 Mar 2018 05:45 PM IST
Ravi Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ravi Mishra Updated Wed, 28 Mar 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
HRD Ministry: Government will take these steps to stop question papers to leak

सीबीएसई पेपर लीक मामले में बोर्ड के फैसले के बाद सरकार ने भी एक फैसले को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को अगले साल से लागू करने की मंजूरी दी है ताकि लीक-प्रूफ परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने सीबीएसई पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। 

विज्ञापन
बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला दिया है। देशभर में होने वाली इस बोर्ड परीक्षा के खिलाफ दिल्ली में कुछ शिकायतें दर्ज हुईं थीं। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबर के बाद बोर्ड ने आज ये फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत परीक्षाओं को सुरक्षित कराए जाने के नियम पर जोर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सीबीएसई के लीक पेपर्स मामले में जांच चल रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका कहना है कि हमने यह भी तय किया है कि जब प्रश्नपत्र वितरित किए जाते हैं, तब उस समय के लिए भी सुरक्षा मजबूत की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed