फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Howdy Modi foreign media says Modi Trump houston rally was historic, thousands people attended it

विदेशी मीडिया में भी छाया हाउडी मोदी, मोदी- ट्रंप की जुगलबंदी को बताया ऐतिहासिक

Mon, 23 Sep 2019 10:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Howdy Modi foreign media says Modi Trump houston rally was historic, thousands people attended it
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50,000 लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर संबोधित किया है। इस कार्यक्रम की छाप विदेशी मीडिया पर दिखाई दे रही है। अमेरिका और यूरोप की मीडिया ने मोदी-ट्रंप की इस जुगलबंदी को ऐतिहासिक बताया है। मीडिया ने ट्रंप के 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को ह्यूस्टन में संबोधित करना दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र के बीच बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करना बताया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये मोदी-ट्रंप का ब्रोमांस है

अमेरिका के लोगों ने पहली बार किसी रैली में इतने लोगों को एकसाथ देखा है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकसाथ आए तो अमेरिका में रहने वाले भारतीय मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। जहां ट्रंप ने मोदी को वैश्विक स्तर का नेता बताया तो वहीं मोदी ने ट्रंप को अपना दोस्त कहा। इस मंच पर दोनों नेताओं ने ब्रोमांस (दो भाईयो का आपसी प्यार) दिखाया है। (यूएसए टुडे)

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भारत-अमेरिका का त्योहार था

अखबार ने दोनों नेताओं के ह्यूस्टन में ऐतिहासिक संबोधन के घंटों बाद कहा, ‘संयुक्त रूप से साथ आना भारत-अमेरिका के बीच बढ़ रहे रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है। दो बड़े लोकतांत्रिक देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभुत्व की महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाने के लिए अहम है।’ ट्रंप की नजर इस समुदाय के बढ़ रहे मतदाताओं पर है और वह 2016 के मुकाबले 2020 में इस समुदाय का ज्यादा से ज्यादा वोट चाहते हैं। ट्रंप भारतीय अमेरिकी लोगों से जुड़ने से मिलने वाले लाभ को समझते हैं क्योंकि इस समुदाय का योगदान 21वीं सदी में दोनों देशों की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। (वॉल स्ट्रीट जर्नल)

ट्रंप ने ईगो छोड़कर किया मंच साझा

अमेरिका में देश की विदेश नीति को लेकर तनाव जारी है। जिसका कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईगो (घमंड) है। मगर इस बार ट्रंप ने ईगो को छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया। दोनों के एकदूसरे की खूब तारीफ की। मोदी ने मंच से यह भी कहा- अबकी बार ट्रंप सरकार। (वाशिंगटन पोस्ट)

ट्रंप ने मोदी की रैली को बताया ऐतिहासिक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बताया। हाउडी मोदी किसी विदेशी नेता का अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा कार्यक्रम था। 90 मिनट के कार्यक्रम में 400 परफॉर्मर्स थे। जब मोदी ने ट्रंप को गले लगाया तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस रैली से दोनों देशों को अपने-अपने देशों में बड़ा लाभ मिलेगा। (बीबीसी)

हजारों भारतीय अमेरिकियों ने मोदी-ट्रंप की रैली में की शिरकत

तेजी से बजते संगीत के बीच प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप हाथों में हाथ डाले एनआरजी स्टेडियम में एकसाथ आए। उसी समय पूरी दुनिया को यह संदेश चला गया कि यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र की दोस्ती है। इस दौरान कोई ट्रेड वॉर नजर नहीं आई। लगभग 50 हजार भारतीय अमेरिकियों ने रैली में हिस्सा लिया। जैसे ही मंच से मोदी ने ट्रंप को अपना दोस्त, भारत का दोस्त और महान अमेरिकी राष्ट्रपति बताया भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। (द गार्जियन)

ट्रंप के लिए भारतीय अमेरिकी समुदाय से वोट पाना होगा मुश्किल 

यह रैली एक तरह से मोदी-ट्रंप को साथ लाई है। दोनों ही दक्षिण पंथी लोकवाद को गले लगाकर सत्ता में आए हैं और दोनों ने खुद को स्थापित सत्ता के खिलाफ लड़ रहे लोगों का चैंपियन दिखाया। दोनों ही मतदाताओं के बीच इस दृष्टिकोण के साथ गए कि वह अपने देश को ‘दोबारा महान’ बनाएंगे। भले ही मोदी ट्रंप के साथ हों लेकिन ट्रंप के लिए भारतीय अमेरिकी समुदाय का वोट पाना आसान नहीं होगा क्योंकि भारतीय अमेरिकी जनता डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदान करते हैँ। (न्यूयॉर्क टाइम्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed