फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How rainfall pattern is changing significantly, The entire monsoon season rains are happening within a month

बारिश के पैटर्न में हो रहा बदलाव, कहीं एक महीने के भीतर ही हो जा रही पूरे मानसून सीजन की वर्षा

Mon, 31 Aug 2020 10:24 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 31 Aug 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
How rainfall pattern is changing significantly, The entire monsoon season rains are happening within a month
बारिश - फोटो : अमर उजाला

2020 में हुए कुल मानसून वर्षा 1901 के बाद इस अवधि के दौरान हुई 11वीं सबसे अधिक है। हालांकि, जब दीर्घावधि की वर्षा के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाती है तो 2020 में हुई वर्षा एक अच्छा परिणाम दिखाती है। 

विज्ञापन


भारत में 1950 से ही धीरे-धीरे मानसून में होने वाली बारिश घट रही है। इस दौरान होने वाली वर्षा बहुत विषम रही, क्योंकि अधिकतर बारिश एक छोटी अवधि के लिए हुई। 2019 में हुए भारी बारिश 1901 के बाद हुई सबसे अधिक वर्षा थी। 
विज्ञापन



भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8.30 बजे तक देश में कुल वर्षा 771.1 एमएम हुई थी। 1901 से 1 जून-30 अगस्त के दौरान यह 11वीं उच्चतम मानसून वर्षा वाली अवधि रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, इंसानों के साथ बेजुबानों की जान पर आफत, देखें तस्वीरें

यह 2020 से पहले से ही एक अच्छा परिणाम है। 30 अगस्त तक मानसून की वर्षा का दशांश औसत यह बताता है कि भारत में मानसून की कुल वर्षा में गिरावट दर्ज की गई है। 1 जून से 30 सितंबर तक की अवधि को भारत में मानसून सीजन के तौर पर जाना जाता है।  

कुल वर्षा में हो रही गिरावट हमें एक अन्य ट्रेंड के बारे में बताता है। दरअसल, हमें पता चलता है कि मानसून सीजन के उन दिनों में गिरावट हो रही है, जिसमें सीजन की आधी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। पिछले दशक में 122 दिनों के मानसून सीजन में औसतन 40.4 दिनों में 50 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई। 


वहीं, 75 फीसदी बारिश 70.6 दिनों में और 90 फीसदी बारिश 94.3 दिनों में रिकॉर्ड की गई। इस तरह लंबी अवधि के दौरान होने वाली बारिश में भी कमी देखी गई। इन आंकड़ों के पता चल रहा है कि औसतन बारिश का सीजन जल्द खत्म हो रहा है। 

देश में क्षेत्रीय स्तर पर भी मानसून की बारिश में असमानता का पता चलता है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में 2011-19 के दौरान औसतन 83 दिनों में मानसून की बारिश हुई। वहीं, कर्नाटक में केवल 30 दिनों में ही मानसून का सीजन खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed