फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   how railway coaches redesigned for corona patients where they were deployed

ट्रेन के डिब्बों को आइसोलेशन कोच में बदला, जानें देश में कितने आइसोलेशन कोच?

Wed, 17 Jun 2020 01:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 17 Jun 2020 01:26 PM IST
सार

  • देश में अब तक 5,321 आइसोलेशन कोच बनाए गए
  • कोच में कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जाएगा
  • दिल्ली में 500 आइसोलेशन कोच बनाने का एलान

विज्ञापन
how railway coaches redesigned for corona patients where they were deployed
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद एलान किया कि दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए पांच सौ आइसोलेशन कोचेस बनाए जाएंगे। अब तक देश में कोरोना से लड़ाई के लिए पांच हजार से ज्यादा ट्रेन के डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है।

विज्ञापन


आइसोलेशन कोच क्या हैं?
कोरोना को हराने की तैयारी में मार्च में पीएमओ और दूसरे अन्य मंत्रियों की ओर से यह सुझाव आया कि ट्रेन के कोचेस को कोविड मरीजों के लिए तैयार कर देना चाहिए। कोच को आइसोलेट कोच बनाकर मरीजों को रखने में आसानी हो सकती है। बाद में अधिकारियों ने यह साफ किया कि ये सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आया था।
विज्ञापन


अब तक 5,321 कोच को आइसोलेशन कोच बना दिया गया है। नॉन एसी स्लीपर ट्रेनों के कोच को 16 जोनल रेलवे की ओर से तैयार किया गया है। इन्हें कोविड केयर लेवल-1 सेंटर के तौर पर बनाया गया है। यहां संदिग्ध और उन मरीजों को रखा जाएगा जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पांच सौ कोच लगाने के बाद तेलंगाना ने तीन जगहों पर 60 कोच लगाने की अपील की है, वहीं उत्तर प्रदेश ने 24 जगहों पर कोच बनाने की बात कही है।

आइसोलेशन कोच का चुनाव कैसे होता है?

how railway coaches redesigned for corona patients where they were deployed
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI

महामारी की शुरूआत में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था कि एसी से कोरोना वायरस फैलने की संभावना बढ़ जाएगी, इसलिए ऐसे कोच का इस्तेमाल किया जाए जो अच्छे से वेंटिलेटेड हो। स्वास्थ्य जानकारों ने नॉन एसी कोच के इस्तेमाल की सलाह दी और कहा कि ये कोच तुलनात्मक तौर पर सुरक्षित रहेंगे।

16 जोनल रेलवे को जिम्मेदारी दी गई कि वे पांच हजार कोच की पहचान करें जिन्हें बदलना है और हर कोच में 16 कोविड-19 मरीजों को रखा जाएगा। ऐसे कुल 80,000 मरीजों को रखने की क्षमता रेलवे के पास हो गई। रेलवे ने कहा कि उसने 20,000 कोच अलग से तैयार कर दिए हैं जो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाएंगे। 

ट्रेन कोच को कैसे बदला जा रहा है?
हर स्लीपर कोच को आठ केबिन में बांटा जा रहा है। हर कोच में से बीच वाली सीट हटा दी गई है, जिससे हर केबिन मे दो मरीज को ही रखा जा रहा है। चार शौचालयों में से दो को बाथरूम में बदल दिया गया है। खिड़कियों को मच्छरदानी में बदल दिया गया है। हर दिन मेडिकल इक्विपमेंट के लिए पावर प्लग सॉकेट लगाए गए हैं। 

हर केबिन में प्लास्टिक के पर्दे लगा दिए गए हैं। हर केबिन में ऑक्सीजन सिलेंडर रख दिए गए हैं। हर कोच को लगाने में दो लाख रुपये तक की राशि लग गई है और अब तक 5,321 कोच लगा दिए गए हैं, जिसकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये है।

कोच बनाने में क्या चुनौतियां सामने आईं?

how railway coaches redesigned for corona patients where they were deployed
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI

आइसोलेशन कोच बनाने में सबसे बड़ी चुनौती गर्मी की तपन रही। इससे निपटने के लिए कई उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें कोच के ऊपर लगे शामियाने को हटाने का फैसला या फिर छतों को सोलर रिफलेक्टिंग पेंट से रंगने का विचार शामिल था। 

अंत में आईआईटी बॉम्बे के डिजाइनकर्ताओं ने एक उपाय निकाला जिसकी मदद से कोच के तापमान को कई डिग्री नीचे लाया जा सकता था। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए रेलवे ने एक एसी कोच भी अलग से लगा दिया है। इस बीच एक सवाल पैदा हुआ कि टॉयलेट वेस्ट को कैसे खत्म किया जाएगा। इस पर सहमति बनी कि बायोटॉयलेट के चेंबर में क्लोरीन टॉयलेट लगाए जाएं, इससे खतरा प्रभावहीन हो जाएगा।

कोचेस को लेकर एक और सवाल सामने आया कि कोच की बैटरी चार्ज की जाएंगी और पानी की टंकी को पूरा कैसे भरा जाएगा। देश में हर जगह ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बातचीत करने के बाद 215 स्टेशनों को चिन्हित किया गया। 

इन 215 स्टेशनों में से 85 स्टेशनों पर रेलवे के अपने स्वास्थ्य कर्मी काम करने वाले हैं और अन्य 130 पर राज्य को डॉक्टर और नर्स की सुविधा उपलब्ध करानी पड़ेगी। ये सुविधा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी प्रोटोकॉल के तहत मुहैया करानी होगी। हर आइसोलेशन ट्रेन नजदीकी अस्पताल से संपर्क में रहेगी। केंद्र सरकार अपनी इच्छा से इन्हें नहीं बनाएगी, राज्य सरकार को इसके लिए अपील करनी होगी। 

क्या आगे इन्हें अपग्रेड किया जाएगा?

how railway coaches redesigned for corona patients where they were deployed
आइसोलेशन के लिए ट्रेल की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI

नीति आयोग ने मई की शुरुआत में प्रस्ताव रखा था कि कुछ कोचेस को कोविड केयल लेवल-1 सेंटर की जगह अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा यह भी सुझाव दिया गया है कि रेलवे कोच को अपग्रेड करने में निजी अस्पताल की मदद ले सकता है। 

रेलवे के साथ बैठक में नीति आयोग के सदस्य वीके पोल ने सुझाव दिया कि कोचेस को लेवल 2 और लेवल 3 कोविड केयर सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। रेलवे ने बताया कि कोच कोच को अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए लगभग एक महीने का समय लगेगा। 

यूरोप में सरकार ट्रेन के माध्यम से मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रही है। फ्रांस ने मार्च में टीजीवी हाई स्पी़ड ट्रेनों को इस्तेमाल मरीज को पेरिस से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए किया। इसके अलावा स्पेन में भी मरीजों को मेडरीड से देश के दूसरे इलाकों में ले जाने के लिए हाई स्पीड ट्रेन का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed