फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much money did we take to support UPA Owaisi hits back at Rahul Gandhi

Owaisi On Rahul Gandhi: 'यूपीए को समर्थन देने के लिए हमने कितने पैसे लिए', ओवैसी का राहुल गांधी पर पलटवार

Thu, 02 Nov 2023 06:08 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 06:08 AM IST
सार

ओवैसी ने हिंदी में लिखा कि आंध्र में, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान किरण कुमार रेड्डी की सरकार का समर्थन करने के लिए कितना पैसा खर्च किया गया था? राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी का समर्थन करने के लिए जगन मोहन रेड्डी को मनाने के लिए मुझे कितने पैसे मिले?

विज्ञापन
How much money did we take to support UPA Owaisi hits back at Rahul Gandhi
AIMIM chief Asaduddin Owaisi - फोटो : social media

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर यूपीए सरकार का कितना समर्थन करना पड़ा।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में, ओवैसी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी की हार पर कटाक्ष करते हुए उनसे सवाल किया, 'क्या आप अमेठी चुनाव मुफ्त में हार गए या आपको भुगतान मिला?' 'कृपया कोई बताएं प्रिय राहुल गांधी, हमने 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर यूपीए का समर्थन करने के लिए कितना पैसा लिया था? 
विज्ञापन


ओवैसी ने हिंदी में लिखा कि आंध्र में, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान किरण कुमार रेड्डी की सरकार का समर्थन करने के लिए कितना पैसा खर्च किया गया था? राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी का समर्थन करने के लिए जगन मोहन रेड्डी को मनाने के लिए मुझे कितने पैसे मिले? उन्होंने कहा, '2014 से अब तक आप सिर्फ हारे हैं, इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था राहुल गांधी का एआईएमआईएम पर आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के खिलाफ बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'जहां भी कांग्रेस बीजेपी से मुकाबला करती है, वहां पार्टी बीजेपी से पैसे लेकर उम्मीदवार उतारती है।'


उन्होंने तेलंगाना के कलवाकुर्थी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम जहां भी चुनाव लड़ने जाते हैं...असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, जहां भी कांग्रेस पार्टी बीजेपी के साथ लड़ती है, एआईएमआईएम पार्टी बीजेपी से पैसे लेती है और वहां अपने उम्मीदवार खड़ा करती है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed