फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much black money went abroad in five years the government does not know

सवाल बरकरार : पांच वर्षों में कितना काला धन गया विदेश, नहीं जानती सरकार, 2015 में केंद्र ने वसूले 2476 करोड़ रुपये

Wed, 15 Dec 2021 07:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Dec 2021 07:39 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन को बताया कि बीते पांच वर्ष में  8,466 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पर कर लगाया गया है और गैर-सूचित विदेशी बैंक खातों में जमा राशि पर 1,294 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
How much black money went abroad in five years the government does not know
काला धन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बीते पांच वर्ष में विदेश में भारत का कितना काला धन जमा हुआ सरकार के पास इसका कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि काला धन (अघोषित विदेशी आय व संपत्ति) और कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के अनुपालन के लिए तीन माह की मोहलत दिए जाने पर 30 सितंबर, 2015 तक 4,164 करोड़ रुपये की अघोषित विदेशी संपत्ति से जुड़े 648 खुलासे किए गए थे। खुलासों के आधार पर जुर्माने व कर के तौर पर 2,476 करोड़ रुपये जमा हुए थे।

विज्ञापन


मंत्री सांसद सुखराम सिंह यादव व विशंभर प्रसाद निषाद की तरफ से लोकसभा में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सांसदों ने पूछा था कि 2014 से 30 नवंबर, 2021 तक विदेश से कितना काला धन भारत वापस लाया गया है। असल में विदेशों में जमा काले धन की वापसी को भाजपा ने 2014 में बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। 
विज्ञापन


8466 करोड़ की अघोषित आय पर लगाया कर
चौधरी ने सदन को बताया कि बीते पांच वर्ष में  8,466 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पर कर लगाया गया है और गैर-सूचित विदेशी बैंक खातों में जमा राशि पर 1,294 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला धन अधिनियम के तहत 52 पर आपराधिक कार्रवाई
इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) द्वारा उजागर किए गए मामलों की जांच से अब तक अघोषित विदेशी खातों में 11,010 करोड़  जमा होने का पता चला है। पनामा पेपर्स में लिप्त लोगों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत से जुड़ी 930 संस्थाओं की 20,353 करोड़ रुपये के अघोषित जमाओं का पता चला है। आरोपियों से 153.88 करोड़ का कर जमा कराया गया है। इसके 52 मामलों में काला धन अधिनियम के तहत आपराधिक कार्रवाई की जा रही है।


केंद्र ने रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदम
उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से काले धन की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय सूचनाओं को सक्रिय रूप से साझा करने के लिए बहु-पक्षीय व्यवस्था बनाई गई है। मई 2014 में काले धन पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, काला धन नया कानून बनाया गया, जो जुलाई 2015 से प्रभावी है। विदेश में जमा काले धन के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर भी सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed