फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How many people can be given Bharat Ratna in a year, what are the rules

Bharat Ratna: एक साल में कितने लोगों को दिया जा सकता है भारत रत्न, क्या है नियम, जानें सम्मान से जुड़ी हर बात

Sat, 10 Feb 2024 04:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Feb 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Bharat Ratna Rules: भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। साल 1954 में भारत रत्न सम्मान देने की शुरुआत हुई थी। गृह मंत्रालय के अनुसार वार्षिक पुरस्कारों की संख्या एक वर्ष विशेष में अधिकतम तीन तक सीमित है।
loader
How many people can be given Bharat Ratna in a year, what are the rules
भारत रत्न - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत सरकार ने शुक्रवार को तीन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की। इसमें दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव और भारत के हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं। इससे पहले दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का एलान हो चुका है। इस तरह से यह पहली बार है जब एक ही साल में पांच लोगों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। 


आइये जानते हैं कि भारत रत्न को लेकर क्या नियम हैं? एक साल में अधिकतम कितने लोगों को भारत रत्न दिया जा सकता है? 

भारत रत्न किसे दिया जाता है?
भारत रत्न किसे दिया जाता है? - फोटो : Amar Ujala Graphics
भारत रत्न को लेकर क्या नियम हैं?
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो साल 1954 में शुरू किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मान के लिए सभी व्यक्ति जाति, पेशे, पद और लिंग के भेदभाव के बिना पात्र हैं। किसी भी क्षेत्र में किए गए सर्वोत्तम कार्य के सम्मान के लिए भारत रत्न दिया जाता है। भारत रत्न के लिए सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती है। इसके लिए कोई औपचारिक सिफारिश आवश्यक नहीं है।

भारत रत्न 2024।
भारत रत्न 2024। - फोटो : Amar Ujala
एक साल में अधिकतम कितने लोगों को भारत रत्न दिया जा सकता है? 
गृह मंत्रालय उल्लेख करता है कि वार्षिक पुरस्कारों की संख्या एक वर्ष विशेष में अधिकतम तीन तक सीमित है। इस पुरस्कार के प्रदान किए जाने के समय प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाणपत्र) और एक प्रतीक चिह्न दिया जाता है। इस पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं दिया जाता।

संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अनुसार इस पुरस्कार को प्राप्तकर्ता के नाम के आगे या पीछे उल्लिखित नहीं किया जा सकता। हालांकि, यदि कोई पुरस्कार प्राप्तकर्ता आवश्यक समझता है तो वह अपने जीवनवृत, पत्र शीर्ष या विजिटिंग कार्ड इत्यादि में इसका जिक्र कर सकता है। ऐसे में प्राप्तकर्ता 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत-रत्न प्राप्तकर्ता' अभिव्यक्ति का प्रयोग कर सकते हैं। 

भारत रत्न
भारत रत्न - फोटो : MHA
तो क्या कभी तीन से ज्यादा लोगों को भारत रत्न मिला है?
2024 से पहले तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका था। गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, साल 1999 में चार लोगों को भारत रत्न दिया गया था। इनमें जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रोफेसर अमर्त्य सेन, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) और पंडित रवि शंकर का नाम शामिल था। यह पहली बार है जब एक साल में पांच लोगों को देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed