{"_id":"58ecb5104f1c1b9e36cf6603","slug":"how-india-take-responsibility-of-a-pakistani-spy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत इस तरह रख रहा है पाक के एक जासूस का पूरा 'ख्याल'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत इस तरह रख रहा है पाक के एक जासूस का पूरा 'ख्याल'
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट द्वारा भारत के कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी का फैसला सुनाया है। वहीं भारत एक पाकिस्तानी जासूस की पिछले एक साल से देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन
2004 में गिरफ्तार में गिरफ्तार किए गए साजिद मुनीर नाम के जासूस को आईएसआई ने भारत मे जासूसी के लिए भेजा था। वह अब भोपाल पुलिस और डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) की जिम्मेदारी बना हुआ है।
विज्ञापन
मुनीर को 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी सजा पूरी होने के बाद जब उसे पाकिस्तान सरकार के सुपूर्द करने की अपील की गई, लेकिन भारत को आजतक पड़ोसी देश से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद भोपाल पुलिस मुनीर के खाने पीने और रखरखाव का पूरा खर्च उठा रही है।
विज्ञापन
मुनीर की सजा पूरी होने के बाद लगातार पाकिस्तान अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन सजा पूरी होने के 10 महीने बाद भी अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल मुनीर सिटी ऑफ लेक के नजदी कोह-ए-फिजा पुलिस स्टेशन की देखरेख में है।
बता दें कि मुनीर ने कराची में अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए युवक की हत्या कर दी थी और वह पुलिस की नजरों से भागा-भागा फिर रहा था। जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर उस पर पड़ी। एजेंसी ने उसे पुलिस कार्रवाई और सजा का डर दिखाकर अपने प्रभाव में ले लिया और भारत जासूसी करने के लिए भेज दिया था।