फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How are teaching in islamic schools

'मदरसों में कैसा इस्लाम सिखा रहे, रखें नजर

Thu, 14 Jul 2016 12:09 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
How are teaching in islamic schools
आईएसआईएस - फोटो : BBC

इराक के राजदूत ने कहा है कि चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में स्लीपर सेल स्थापित किए हो सकते हैं।

विज्ञापन


इराक के भारत में राजदूत फाखरी हसन अल ईसा ने कहा है कि भारत समेत कई देशों में विदेश से फंड हासिल करने वाले मदरसों में जो इस्लाम सिखाया जा रहा है वो इस्लामिक स्टेट के उदय के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने द हिंदू अखबार से कहा कि भारत को मदरसों और इस्लामी उपदेशकों पर नजर रखनी चाहिए कि वो किस तरह के इस्लाम की सीख दे रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स अखबार ने लिखा है कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल जमानत पर निकलने के बाद दो दिन में गुजरात में एक हजार किलोमीटर और तीन तीर्थधामों की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


हार्दिक पटेल को अदालत ने छह महीने गुजरात से बाहर रहने की शर्त पर जमानत दी है। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद पटेल आरक्षण आंदोलन में नई जान फूंकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 15 जुलाई को रिहा किया जाना है, फिलहाल वो सूरत जेल में बंद हैं।

58 सीटों वाली विधानसभा में उनके पास सिर्फ 15 विधायकों का समर्थन है

How are teaching in islamic schools
नबाम तुकी - फोटो : BBC

हिंदुस्तान टाइम्स अखबार ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अरूणाचल के मुख्यमंत्री नबाम तुकी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

अगर विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराया जाता है तो वो हार सकते हैं क्योंकि 58 सीटों वाली विधानसभा में उनके पास सिर्फ 15 विधायकों का समर्थन है।

द हिंदू अखबार लिखता है कि नबाम तुकी ने कांग्रेस के बागी विधायकों से पार्टी में वापस आने की अपील की है। कांग्रेस से बागी हुए विधायक कालिखो पुल पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश में शामिल हो गए थे।

उन्होंने द हिंदू अखबार से कहा कि कालिखो पुल असंवैधानिक और गैरकानूनी सरकार चला रहे थे, कांग्रेस छोड़कर उनके साथ गए कुछ विधायकों को ये बात समझनी चाहिए और कांग्रेस में वापस आना चाहिए।

एक हफ्ते में सदन में बहुमत परीक्षण हो सकता है

How are teaching in islamic schools
fsdf - फोटो : BBC

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि एक हफ्ते में सदन में बहुमत परीक्षण हो सकता है, इससे पहले आंकड़ों की जोड़-तोड़ शुरू हो गयी है।

कालिखो पुल ने 27 कांग्रेसी, 11 भाजपा और दो स्वतंत्र विधायकों के साथ बहुमत साबित किया था।

द पायोनियर ने लिखा है कि दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विमान भेजे जा रहे हैं।

600 भारतीयों में से 300 ने भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराया है। राष्ट्रपति सल्वा कीर और उपराष्ट्रपति रेइक मचार के समर्थक सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार दो सी-17 विमान भेजेगी।  

जनसत्ता अखबार ने लिखा है कि भारत प्रशासित कश्मीर में बिगड़ते हालात पर पाकिस्तान में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

अखबार लिखता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिंसा प्रभावित कश्मीर में ‘बिगड़ती स्थिति’ पर चर्चा करने और मुद्दे पर ‘आगे के कदम’ की रूपरेखा बनाने के लिए शुक्रवार को लाहौर में कैबिनेट की एक विशेष बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed