{"_id":"5826f6704f1c1b342fb3b0ef","slug":"housewife-jumps-to-death-after-futile-atm-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से खाली हाथ लौटी महिला ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटीएम से खाली हाथ लौटी महिला ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 12 Nov 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 27 वर्षीय महिला की अपार्टमेंट बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। बेलूर की रहने वाली मधु तिवारी एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी लेकिन एटीएम बंद होने की वजह से वह खाली हाथ ही वापिस घर लौट आईं। जिसके बाद मधु ने यह कदम उठाया।
हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला की मौत की वजह दुर्घटना है या फिर खुदकुशी।
वहीं एसीपी नार्थ स्वाति ढंगालिया ने बताया कि "शुरूआती जांच में पुलिस को शक है कि महिला और पति के बीच में झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद बालकनी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।"

एटीएम को बंद देख वह वापिस घर लौट आई
फाइल फोटो
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मधु के पति ने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए और साथ ही एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े होकर उसका इतंजार करने के लिए कहा था। लेकिन एटीएम को बंद देख वह वापिस घर लौट आई।
पुलिस से शुरूआती पूछताछ के दौरान मधु के पति ब्रजेश ने बताया कि "मैं बच्चों और मधु को बाय कहकर ऑफिस के लिए निकला ही था कि मैंने बाहर देखा कि मधु सड़क पर खून से लथपथ पड़ी थी।"
वहीं इस मामले में परिजनों का मानना है कि मधु की मौत एक हादसा है वह गलती से बालकनी से गिर गई। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा तो नहीं हुआ था जिसकी वजह से मधु ने इतना बड़ा कदम उठाया।