{"_id":"5d5083ff8ebc3e6c9d3b59bb","slug":"hotel-in-mumbai-charges-rs-1700-for-two-boiled-eggs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में होटल ने दो उबले अंडों के वसूले 1700 रुपये, राहुल बोस को टैग करते हुए लिखा भाई आंदोलन करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में होटल ने दो उबले अंडों के वसूले 1700 रुपये, राहुल बोस को टैग करते हुए लिखा भाई आंदोलन करें
Mon, 12 Aug 2019 02:39 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:39 AM IST
सार
- होटल ने एक आमलेट के लिए 850 और डाइट कोक के लिए 260 रुपये शुल्क लगाया
- दो उबले अंडों के लिए 18 फीसदी जीएसटी के साथ 1700 रुपये वसूले
- एक होटल ने बोस से दो केलों के लिए जीएसटी लगाकर 442 रुपये वसूले थे
विज्ञापन
Egg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक होटल द्वारा दो उबले अंडों के 1700 रुपये वसूलने का मामला रविवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। लेखक-फोटोग्राफर कार्तिक धर ने बिल ट्वीट करते हुए लिखा कि फोर सीजन्स होटल ने दो उबले अंडों के लिए 18 फीसदी जीएसटी के साथ 1700 रुपये लिए। साथ ही उन्होंने राहुल बोस को टैग करते हुए लिखा कि भाई, आंदोलन करें।
दरअसल कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के एक होटल ने बोस से दो केलों के लिए जीएसटी लगाकर 442 रुपये वसूले थे। इसके चलते इस होटल पर जुर्माना भी लगाया गया था। धर द्वारा ट्वीट किए बिल के अनुसार, होटल ने एक आमलेट के लिए 850 और डाइट कोक के लिए 260 रुपये शुल्क लगाया।
विज्ञापन
दरअसल कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के एक होटल ने बोस से दो केलों के लिए जीएसटी लगाकर 442 रुपये वसूले थे। इसके चलते इस होटल पर जुर्माना भी लगाया गया था। धर द्वारा ट्वीट किए बिल के अनुसार, होटल ने एक आमलेट के लिए 850 और डाइट कोक के लिए 260 रुपये शुल्क लगाया।
विज्ञापन