फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Horrific scenes of Karur stampede; eyewitnesses say crowd was so huge that breathing was difficult

करूर भगदड़: टूटे चप्पल..रोते परिजन और चीखों के बीच पसरा सन्नाटा; हवा में अब भी तैर रही मौत की गंध

Sun, 28 Sep 2025 04:36 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 28 Sep 2025 04:36 AM IST
सार

तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे बेतहाशा भीड़ का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। विजय की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Horrific scenes of Karur stampede; eyewitnesses say crowd was so huge that breathing was difficult
करूर में रैली में भगदड़। - फोटो : PTI

विस्तार

करूर के उस मैदान में अब सिर्फ सन्नाटा है, जहां कुछ घंटे पहले हजारों की भीड़ अभिनेता-नेता विजय की एक झलक पाने उमड़ी थी। चारों ओर बिखरी चप्पलें, टूटी कलाई घड़ियां और गिरे हुए पॉलिथीन बैग अब उस अफरातफरी की गवाही दे रहे हैं, जिसने 39 जिंदगियां लील लीं। पास खड़े एक युवक की कांपती आवाज में कहा, हमने सोचा यह सिर्फ धक्का-मुक्की है, लेकिन अचानक लोग गिरने लगे और देखते ही देखते सारा मंजर मातम में बदल गया। भगदड़ के बीच महिलाएं बच्चों को सीने से चिपकाए इधर-उधर दौड़ रही थीं। कुछ लोग सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तो कई गिरे हुए लोगों के ऊपर से गुजरते रहे।

विज्ञापन

Horrific scenes of Karur stampede; eyewitnesses say crowd was so huge that breathing was difficult
करूर में रैली में भगदड़। - फोटो : PTI

अस्पतालों में हाहाकार, घायलों की आंखों में अब भी दहशत
अस्पतालों में भी स्थिति सुखद नहीं है। परिजनों का हाहाकार है। करूर के सरकारी अस्पताल के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला बिलखते हुए कहा, मेरी बेटी सिर्फ विजय सर को देखने गई थी। मुझे क्या पता था कि उसे वापस नहीं देख पाऊंगी। अंदर डॉक्टरों और नर्सों की भागदौड़ जारी है। स्ट्रेचर पर लाए जा रहे घायल बच्चों की आंखों में अब भी दहशत साफ झलक रही है। एक पुलिसकर्मी ने कहा, शुरुआती अफरातफरी में एंबुलेंस तक पहुंचने का रास्ता भी बंद हो गया था। लोग जान बचाने के लिए चारों ओर भाग रहे थे, कोई सुनने को तैयार नहीं था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Horrific scenes of Karur stampede; eyewitnesses say crowd was so huge that breathing was difficult
करूर में रैली में भगदड़। - फोटो : PTI

भीड़ इतनी कि सांस लेना हो रहा था मुश्किल
तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे बेतहाशा भीड़ का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। विजय की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इस बीच भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, कई गिर पड़े, कुछ ऊपर से भीड़ के दबाव में चोटिल हो गए। स्थल पर चीख-पुकार और मदद की गुहारें हर ओर गूंज रही थीं।

विज्ञापन

Horrific scenes of Karur stampede; eyewitnesses say crowd was so huge that breathing was difficult
करूर में रैली में भगदड़। - फोटो : PTI

एक-दूसरे पर गिर रहे थे, हर तरफ चीख-पुकार
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उससे निकलने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। माहौल पूरी तरह से अराजक और डरावना था। कई घायल वहीं गिर पड़े, और घटनास्थल पर खून और घायलों की तस्वीरें दिख रही हैं। 

सभा स्थल पर निकास मार्गों के जाम होने से बचाव कार्यों में आई दिक्कत
भीड़ में फंसे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग भगदड़ में दब गए, जबकि बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षा के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ भागने की कोशिश कर रहे थे। भगदड़ स्थल पर निकास मार्गों का जाम होने से बचाव में और दिक्कत आई। स्थानीय पुलिस, फायर और आपातकालीन मेडिकल टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को निकाला और अस्पतालों में भर्ती कराया। कई लोग परिजनों और अपने प्रियजनों की तलाश में बदहवाश दिखे। रैली में शामिल लोगों ने बताया कि अचानक भगदड़ मचने के कारण कोई समझ नहीं पाया कि वहां से कैसे निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed