फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   horrific accident Transport Nagar in Agra , five killed

आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर पर भीषण हादसा, पांच की मौत

Sun, 05 Mar 2017 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / आगरा
अमर उजाला ब्यूरो / आगरा Updated Sun, 05 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
horrific accident Transport Nagar in Agra , five killed

आगरा-मथुरा हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी के पास शनिवार रात साढ़े नौ बजे इनोवा और ऑल्टो कार की भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। हादसा सिकंदरा की ओर से आती तेज रफ्तार इनोवा कार की वजह से हुआ।

विज्ञापन


बेकाबू इनोवा डिवाइडर को तोड़ते हुए खंदारी की ओर से आती ऑल्टो कार की छत से टकराती हुई सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ऑल्टो की छत उड़ गई। मृतकों में एक ही परिवार के ऑल्टो सवार चार लोग और एक राहगीर महिला है। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। 
विज्ञापन


मृतकों में हरीपर्वत के सुल्तानगंज पुलिया निवासी राकेश कुमार (50), उनका बेटा ऋषभ (16), भांजा हाकू पुत्र रतनलाल (रोहता), किरायेदार का बेटा सहित एक अज्ञात महिला है। हादसे के बाद इनोवा गाड़ी में सवार चार लोग भाग खड़े हुए, जबकि एक घायल को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एचआर 29 एएच 8176 नंबर की इनोवा सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज की ओर जा रही थी।

हादसे के बाद इनोवा में सवार चारों लोग फरार

horrific accident Transport Nagar in Agra , five killed

हाईवे पर आईएसबीटी के पास इनोवा बेकाबू हो गई। इनोवा डिवाइडर में टक्कर मारने के बाद भगवान टाकीज की ओर से आती ऑल्टो से टकराई। इनोवा की टक्कर से ऑल्टो  की छत उड़ गई। टक्कर के बाद इनोवा सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद इनोवा में सवार चार लोग भाग गए, जबकि एक साथी घायल हुआ। वहीं ऑल्टो में सवार राकेश, उसके बेटे, भांजे और किरायेदार के बेटे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीत्कार मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग दौड़ पड़े।

उन्होंने ऑल्टो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं एक घायल को सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि इनोवा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

माना जा रहा कि इनोवा सवार नशे में धुत थे। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। वह देर रात पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed