फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hope nothing is done to disturb Ganesh festival: Devendra Fadnavis on Manoj Jarange quota protest call

Maharashtra: 'उम्मीद है गणेश उत्सव में कोई खलल नहीं पड़ेगा', मराठा आरक्षण पर जरांगे के अल्टीमेटम पर CM फडणवीस

Tue, 26 Aug 2025 10:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Aug 2025 10:12 AM IST
सार

जरांगे इस मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए (एक कृषि प्रधान जाति, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है), जिससे उन्हें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का पात्र बनाया जा सके।

विज्ञापन
Hope nothing is done to disturb Ganesh festival: Devendra Fadnavis on Manoj Jarange quota protest call
मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई है कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे मुंबई में गणेश उत्सव के आयोजन में खलल डालने वाली कोई हरकत नहीं करेंगे। जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मंगलवार (26 अगस्त) तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने या विरोध-प्रदर्शन का सामना करने की चेतावनी दी है। मराठा नेता ने कहा है कि अगर सरकार आरक्षण की मांग नहीं मानती है, तो 27 अगस्त गणेश चतुर्थी को मुंबई तक मार्च शुरू होगा। वह 29 अगस्त को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

विज्ञापन


फडणवीस ने सोमवार शाम संवाददाताओं से कहा, 'जो लोग खुद को मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सच्चे अनुयायी कहते हैं, वे हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी में खलल डालने वाली कोई हरकत नहीं करेंगे।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और अपनी मांगों को उठाने का अधिकार है।
विज्ञापन


सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी
उन्होंने कहा, 'सभी जानते हैं कि हमने मराठा समुदाय की एकता के उत्थान के लिए काम किया है और 10 प्रतिशत कोटा दिया है। हमने समुदाय से 1.5 लाख व्यवसायी बनाए हैं।' राज्य सरकार ने पिछले साल मराठा समुदाय के लिए एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरांगे की मांग क्या?
जरांगे इस मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए (एक कृषि प्रधान जाति, जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है), जिससे उन्हें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का पात्र बनाया जा सके।

'हम साथ हैं और ठीक से काम कर रहे हैं'
जारंगे के इस आरोप पर कि उन्होंने (फडणवीस ने) उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मराठों के लिए काम नहीं करने दिया, मुख्यमंत्री ने कहा, 'शिंदे ने ऐसा नहीं कहा... चाहे कोई भी हमारे बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश करे... हम साथ हैं और ठीक से काम कर रहे हैं। 

जरांगे पर फडणवीस की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
जारंगे की ओर से उनकी आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का एक सच्चा अनुयायी कभी भी निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा और महिलाओं के खिलाफ नहीं बोलेगा। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अपनी मां, हमारी देवियों और महाराष्ट्र के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जरांगे पर फडणवीस की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कार्यकर्ता ने इस आरोप का खंडन किया है।


शिंदे ने पुनर्विचार करने का आग्रह किया
इससे पहले उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को कार्यकर्ता से अपने विरोध प्रदर्शन के समय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, क्योंकि उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान मुंबई तक मार्च निकालने की धमकी दी थी। शिंदे ने कहा कि सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन अन्य लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed