फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hope Modi told Trump deporting Indians in shackles not right, says Congress MP Tharoor

Shashi Tharoor: आशा है प्रवासियों के सम्मान पर भी हुई होगी बात, बैठक अच्छी.., PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर थरूर

Fri, 14 Feb 2025 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Feb 2025 04:28 PM IST
सार

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा होगा कि भारतीयों को सैन्य विमान में हथकड़ी में भेजना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस से लगता है कि उनकी मुलाकात सकारात्मक रही।

विज्ञापन
Hope Modi told Trump deporting Indians in shackles not right, says Congress MP Tharoor
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह बता दिया होगा कि भारतीय नागरिकों को सैन्य विमान में हथकड़ी और बेड़ी में भेजना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पता चलता है कि उनकी मुलाकात अच्छी रही। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ वार्ता की मेजबानी की, जिसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। थरूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि बंद कमरे में (पीएम) मोदी ने अमेरिकियों से कहा होगा कि आप हमारे लोगों का अपमान नहीं कर सकते। आप उन्हें वापस भेज सकते हैं, वे अवैध तरीके से रह रहे हैं, हम उनका ध्यान रखेंगे, वे हमारे देश के नागरिक हैं। लेकिन उन्हें हथकड़ी और बेड़ी में सैन्य विमान में भेजना सही नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मोदी ने बंद कमरे में यह बात कही होगी, लेकिन हम नहीं जानते।'
विज्ञापन


सैन्य विमान में निर्वासित किए गए थे 104 भारतीय
इस महीने की शुरुआत में एक अमेरिकी सैन्य विमान में 104 भारतीयों को वापस भेजा गया था, जो वहां अवैध रूप से रह रहे थे। ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह भारतीयों का पहला समूह था। निर्वासित किए गए इन लोगों ने बताया था कि यात्रा के दौरान उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे और अमृतसर में उतरने के बाद उन्हें बेड़ी से मुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने यह भी कहा कि दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से पता चलता है कि उनकी बातचीत अच्छी रही। उन्होंने कहा, यूक्रेन में शांति सहित अन्य मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चा से लगता है कि दोनों की मुलाकात बहुत अच्छी रही। कांग्रेस नेता ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप जैसे आदमी से यह सुनना कि उनके रक्षा मंत्री ने कल (गुरुवार) उन्हें दुनिया के सबसे महान वार्ताकार के रूप में संबोधित किया और फिर उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी उनसे बेहतर वार्ताकार हैं, यह कुछ ऐसा है जिसे मोदी अपने खाते में डाल सकते हैं, यह बहुत अच्छा लगता है। 

संबंधित वीडियो-



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed