फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honey Trap in Bhubaneswar, allegations of involvement of many ministers

Odisha Honey Trap: भुवनेश्वर में 'हनी ट्रैप', कई मंत्रियों के शामिल होने का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Wed, 12 Oct 2022 12:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 12 Oct 2022 12:19 PM IST
सार

महिला ने सोशल मीडिया पर कई प्रभावशाली लोगों से दोस्ती की थी और उनके साथ अंतरंग तस्वीरें लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया। कांग्रेस व भाजपा ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) पर मामले में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Honey Trap in Bhubaneswar, allegations of involvement of many ministers
भुवनेश्वर हनी ट्रैप मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। कालाहांडी की रहने वाली एक महिला ने कई प्रभावशाली लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन वसूली की। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपक्षी दल कांग्रेस व भाजपा ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


महिला ने सोशल मीडिया पर कई प्रभावशाली लोगों से दोस्ती की और उनके साथ अंतरंग तस्वीरें लेने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया। कांग्रेस व भाजपा ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) पर मामले में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा का आरोप-कई मंत्री शामिल
भाजपा ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य के कई मंत्री इसमें शामिल हैं। भाजपा के महिला मोर्चे की अध्यक्ष स्मृति पटनायक ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस मामले की उचित जांच करने में पूरी तरह से विफल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें राज्य के मंत्री सहित सत्तारूढ़ बीजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़े सभी लोगों के नामों का खुलासा न करने से संदेह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटनायक ने आरोप लगाया कि मामले में महिला का पति भी शामिल था, जिसे गिरफ्तार न करके पुलिस उसे सबूत मिटाने का मौका दे रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस गिरोह में सत्ताधारी दल और राज्य सरकार की सीधी संलिप्तता है। दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला सीबीआई को सौंपे जाने के लिए उपयुक्त है। राज्य पुलिस इसकी जांच करने में असमर्थ है।

कोर्ट  की निगरानी में एसआईटी से कराएं जांच : कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने अदालत की निगरानी में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा मामले की जांच कराए जाने की मांग की। कांग्रेस नेता देबाशीष पटनायक ने आरोप लगाया कि सत्तारूपढ़ पार्टी के कई सदस्य मामले में शामिल हैं और ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये वसूलने वाली महिला व उसके पति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


बीजद ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, बीजद ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस और भाजपा से मामले में शामिल उसके नेताओं के खिलाफ सबूत पेश करने को कहा। बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि अगर भाजपा के पास कोई भी तस्वीर या अन्य कोई सबूत हैं तो आरोप लगाने के बाजय उसे सार्वजनिक रूप से पेश करे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मामले में बीजद की लिप्तता साबित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed