फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honey Trap, DRDL employee arrested for sharing information with Pakistani woman

Honey Trap: लैब से पाकिस्तानी महिला को गुप्त जानकारी दे रहा था रक्षाकर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2022 11:49 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 11:49 PM IST
सार

आरोपी की पहचान दुक्का मल्लिकार्जुन रेड्डी (29) उर्फ अर्जुन बिट्टू के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को त्रिवेणी नगर, हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Honey Trap, DRDL employee arrested for sharing information with Pakistani woman
संविदा कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला के एक संविदा कर्मचारी को पाकिस्तान की महिला के साथ गुप्त जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की संदिग्ध महिला हैंडलर के संपर्क में था और वह सोशल मीडिया के माध्यम उसको जानकारी दे रहा था।

विज्ञापन


संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा आरोपी
आरोपी की पहचान दुक्का मल्लिकार्जुन रेड्डी (29) उर्फ अर्जुन बिट्टू के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को त्रिवेणी नगर, हैदराबाद में स्पेशल ऑपरेशन टीम, एलबी नगर जोन, राचकोंडा, हैदराबाद और बालापुर पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


 सुरक्षित और गोपनीय जानकारी साझा की
पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि 17 जून, 2022 को विश्वसनीय सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन टीम ने एलबी नगर जोन और बालापुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला के संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इसने आईएसआई हैंडलर को बेहद सुरक्षित और गोपनीय जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था आरोपी
साथ ही बताया कि कर्मचारी ने कथित तौर पर 'डीआरडीएल-आरसीआई परिसर की अत्यधिक सुरक्षित और गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एक संदिग्ध आईएसआई महिला हैंडलर के साथ लीक की थी, जिससे राष्ट्रीय अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

नताशा राव नाम की महिला ने भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डीआरडीएल में काम के बारे में पोस्ट किया था और उसने अपना नाम नताशा राव बताया। पुलिस के मुताबिक मार्च 2020 में आरोपी को सोशल मीडिया पर नताशा राव नाम की महिला की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया था जिसे उसने स्वीकार कर लिया और महिला ने आरोपी को बताया कि वह यूके डिफेंस जर्नल की कर्मचारी है और उसके पिता ने यूके जाने से पहले भारतीय वायु सेना में काम किया था।


सिम कार्ड और एक लैपटॉप भी बरामद
पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। साल 2014 में इंजीनियरिंग पूरी करने वाले आरोपी ने विशाखापत्तनम में एक निजी फर्म में 'क्वालिटी चेक इंजीनियर' के रूप में काम किया था और 2018 में नौकरी छोड़ दी थी। बाद में, उसने बेंगलुरु स्थित एक कंपनी की हैदराबाद शाखा में काम किया, जो डीआरडीएल के लिए काम कर रही थी। हालांकि बाद में कंपनी को डीआरडीएल से कोई काम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed