फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Honest Indians heavy losses: Manmohan

ईमानदार हिंदुस्तानियों को भारी नुकसान: मनमोहन

Fri, 09 Dec 2016 05:08 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 09 Dec 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
Honest Indians heavy losses: Manmohan
पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है और कहा है कि उन्होंने एक अरब से अधिक भारतीयों का विश्वास तोड़ा है। अंग्रेज़ी दैनिक 'द हिंदू' में शुक्रवार को प्रकाशित मनमोहन सिंह के लेख की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लेख में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि नोटबंदी से सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी और नई नौकरियों में कमी आएगी, जनता को आने वाले महीनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस फैसले की वजह से ईमानदार हिंदुस्तानियों को 'भारी नुकसान' होगा, और बेईमान और काला धन जमा करने वाले 'हल्की-सी चोट के बाद' बच निकलेंगे। हालांकि उन्होंने कर चोरी रोकने और आतंकवादियों द्वारा नकली नोटों के इस्तेमाल को खत्म करने की प्रधानमंत्री मोदी की मंशा की तारीफ भी की और कहा कि इसके लिए खुले दिल से उन्हें समर्थन दिया जाना चाहिए। इससे पहले 24 नवंबर को मनमोहन सिंह ने संसद में बोलते हुए नोटबंदी के फैसले को 'संगठित लूट' बताया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Honest Indians heavy losses: Manmohan
पत्रकार सुहासिनी हैदर ने मनमोहन के लेख का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, "ये गलतफहमी है कि सारी नकदी काला धन है और सारा काला धन नकदी के रूप में है।" लेखक चेतन भगत ने ट्वीट किया, "भारत में कोई भी अर्थशास्त्री के रूप में मनमोहन सिंह की योग्यता पर शक नहीं करेगा। नोटबंदी पर बहुत अच्छा लेख।"

ट्विटर हैंडल @yprajesh से लिखा गया है, "मनमोहन कहते हैं जीडीपी में 2 प्रतिशत घटेगी, जबकि वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल कहते हैं कि जीडीपी 2 प्रतिशत बढ़ेगी। अब ये आप पर है कि किसकी बात मानें।" राजगोपाल सिंह ने ट्वीट किया, "क्या मनमोहन सिंह ये नहीं बताना चाहिए कि वो 2 प्रतिशत के आंकड़े पर कैसे पहुँचे।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed