{"_id":"5b7092a142c7923fc377f4d5","slug":"home-ministry-to-states-dont-go-direct-for-some-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला चीन, ईरान जैसे मुल्कों से राज्यों को सीधे संपर्क न करने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला चीन, ईरान जैसे मुल्कों से राज्यों को सीधे संपर्क न करने की सलाह
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने राज्यों को दूसरे मुल्कों से सीधे संपर्क न करने की सलाह दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अन्य देशों की एजेंसियों से केंद्र के जरिये ही बात करें। इस क्रम में मंत्रालय ने चीन, अफगानिस्तान, ईरान जैसे देशों से सीधे संपर्क साधने के प्रति आगाह किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने पत्र में लिखा है कि कुछ देशों की एजेंसियां परस्पर सहयोग, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण और विचारों के आदान-प्रदान के लिए गृह मंत्रालय की जगह सीधे राज्यों से संपर्क साध रही हैं। संबंधित राज्यों को गृह मंत्रालय की जानकारी के बिना सीधा निमंत्रण भेजा जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि कई ऐसे भी देश हैं जो हमारे लिए चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि दूसरे देशों के संस्थानों या एजेंसियों का आग्रह स्वीकार करने से पहले गृह मंत्रालय से राय ली जानी चाहिए। राज्यों को गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुरूप ही कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन