फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry submitted report to Election Commission on political violence in West Bengal

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर गृह मंत्रालय ने निर्वाचन आयोग को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 05 Mar 2021 02:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry submitted report to Election Commission on political violence in West Bengal
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

गृह मंत्रालय ने बंगाल विधानसभा चुनावों के बीच निर्वाचन आयोग को राज्य में पिछले तीन साल में हुई राजनीतिक हिंसा पर एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया गया है कि हाल के वर्षों में राज्य में लगातार राजनीतिक हिंसा ही घटनाएं बढ़ी हैं। 2020 में राज्य में राजनीतिक हिंसा के 663 मामले सामने आए थे। इस दौरान 57 लोगों की मौत भी हुई थी।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान सियासी हिंसा के 693 मामले आए, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य राजनीतिक हिंसा का गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि 2018 में राज्य के पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा की घटनाओं के अलावा चुनावी रंजिश में 23 लोगों की हत्या हुई। 2019 में जून से दिंसबर तक राजनीतिक हिंसा के 852 मामले दर्ज किए गए। इसमें 61 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आयोग से की बंगाल के अधिकारियों की शिकायत
भाजपा ने चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत की है कि पश्चिम बंगाला के अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। भूपेंद्र यादव की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को चुनाव में काम न करने वाले और छुट्टी पर गए अधिकारियों की सूची सौंपी।


पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के अधिकारी दुर्भावना से काम कर रहे हैं। जिन्हें चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होना था, वह घर बैठ गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र प्रधान, ओम पाठक, शिशिर भजोरिया, नीरज कुमार, डॉ संजय मयूख भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed