{"_id":"5f2e0d1c8017164ff1703a23","slug":"home-ministry-says-oci-card-holders-from-us-uk-germany-france-can-visit-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन प्रमुख देशों के ओसीआई कार्ड धारक अब कर सकेंगे भारत की यात्राः गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन प्रमुख देशों के ओसीआई कार्ड धारक अब कर सकेंगे भारत की यात्राः गृह मंत्रालय
Sat, 08 Aug 2020 07:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने कुछ प्रमुख देशों के ओसीआई कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में रहने वाले प्रवासी भारतीय नागरिक जो कि ओसीआई कार्ड धारक हैं, उन्हें भारत में यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। इस आदेश के बाद अब इन देशों के ओसीडी कार्डधारक भारत की यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन
इन देशों के अन्य विदेशियों को भी व्यापार, चिकित्सा और रोजगार जैसे उद्देश्यों के लिए भारतीय वीजा सुविधा प्राप्त करने की अनुमति प्रदान की गई है। बता दें कि कोरोना की वजह से अभी तक विदेशी विमान सेवा पर रोक लगी हुई है लेकिन अब सरकार इन यात्राओं में भी धीरे-धीरे ढील देने का निर्णय ले रही है।
विज्ञापन
ओसीआई कार्ड यात्रा लाभ बहाली का भारतवंशियों ने किया स्वागत
भारतीय मूल के अमेरिकियों ने प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारकों को मिलने वाले लाभ बहाल करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
अब ये प्रतिबंध हटाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी ने कहा कि यह फैसला भारतवंशियों को बेवजह आ रही परेशानियों से निजात दिलाएगा।