फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry says 32,876 Bru refugees to be repatriated to Mizoram

दो दशक बाद ब्रू समुदाय के 32,876 लोग मिजोरम लौटेंगे वापस : गृह मंत्रालय

Wed, 04 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
home ministry says 32,876 Bru refugees to be repatriated to Mizoram
ब्रू समुदाय के लोग (फाइल फोटो)
आखिरकार दो दशक बाद 32,876 ब्रू समुदाय के लोग के लिए एक अच्छी खबर आई है। त्रिपुरा में रह रहे यह सभी शरणार्थी अब अपने घर मिजोरम वापस लौटेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों के साथ मिलकर समझौता किया है। बता दें कि यह लोग पिछले दो दशक से विस्थापित जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हालांकि गृह मंत्रालय की मदद से अब इन्हें इनके घर वापस भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


केंद्र, मिजोरम व त्रिपुरा सरकार के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब और मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थान्हावला की उपस्थिति में मिजोरम ब्रू डिस्प्लेस्ड पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि त्रिपुरा में अस्थायी शिविरों में रहने वाले 5,407 परिवारों के विस्थापित लोग 30 सितंबर, 2018 से पहले मिजोरम वापस आ जाएंगे। केंद्र सरकार मिजोरम में ब्रू समुदाय के लोगों के पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और मिजोरम व त्रिपुरा सरकार के परामर्श से सुरक्षा, शिक्षा, आजीविका से संबंधित अन्य मुद्दों पर फैसला लेगी। मिजोरम से विस्थापित ब्रू लोग 1997 से त्रिपुरा के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed