फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry's written response in Lok Sabha, Stone pelting incidents in J&K down

2016 के मुकाबले 2017 में आतंकी और पत्थरबाजी में आई कमी: केन्द्र सरकार

Tue, 18 Jul 2017 06:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 18 Jul 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry's written response in Lok Sabha, Stone pelting incidents in J&K down

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और आतंकी की हालात पर केन्द्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित रिपोर्ट पेश किया। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2016 के मुकाबले जुलाई 2017 तक पत्थरबाजी में कमी आई है। साथ ही मंत्रालय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2016 में पत्थरबाजी की 2808 घटनाएं सामने आईं थी, जबकि 2017 में अबतक 664 घटनाएं हुई है।

विज्ञापन

 
गृह मंत्रालय ने रिपोर्टस के जरिये कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंसा की घटनाएं 2016 में 322 थी, जो 2017 में 9 जुलाई तक 172 हुई। वहीं, गृह मंत्रालय ने आतंकी घटनाओं को लेकर कहा कि 2017 में 9 जुलाई तक आतंकी घटनाओं में 38 सुरक्षाकर्मी और 12 नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 95 आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि पिछले सालों से जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले होते आए हैं। वहीं, हाल ही में जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार और वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी सख्त हो गई है। हालांकि इस मामले में पिछले शनिवार, 15 जुलाई को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की और राज्य की ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुफ्ती ने कहा कि राज्य में बाहरी ताकतें भी परेशानियां पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed