फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry retires Delhi bureaucrat alleges for molestation charges with minor

MHA: दिल्ली सरकार के अधिकारी को गृह मंत्रालय ने समय से पहले किया सेवानिवृत्त, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप

Tue, 10 Oct 2023 01:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 10 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry retires Delhi bureaucrat alleges for molestation charges with minor
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने छेड़छाड़ के आरोपी को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया है। बता दें, दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी वजह से प्रेमनाथ अब तक निलंबित थे।

विज्ञापन

केंद्र ने आदेश में यह कहा
प्रेमनाथ दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के 1997 बैच के अधिकारी थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद प्रेमनाथ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि नियमों के तहत सार्वजनिक हित को देखते हुए प्रेमनाथ को सेवानिवृत्त किया जाता है।

विज्ञापन

इन मामलों मे भी फंसे थे प्रेमनाथ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमनाथ ने दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (विजिलेंस) पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के माध्यम से नौकरी पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसी मामले में शिकायत भी की है। छेड़छाड़ के अलावा, प्रेमनाथ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed