{"_id":"595c1da44f1c1b81798b46f0","slug":"home-ministry-ready-to-deal-with-any-situation-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में किसी भी हालात से निपटने को तैयार गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में किसी भी हालात से निपटने को तैयार गृह मंत्रालय
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी से पहले गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में पैदा होने वाले किसी भी हालात से निपटने में सक्षम है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए केंद्र ने राज्य में पहले ही 20 हजार पांच सौ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हम सुरक्षा को लेकर पैदा होने वाले किसी भी हालात से निपटने को तैयार हैं। इस बीच राज्य सरकार ने 6 जुलाई से सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
एकजुट जिहाद परिषद (यूजेसी) द्वारा एक विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने को देखते हुए यह अवकाश किया गया है। यूजेसी, घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों का एक गुट है।
विज्ञापन