फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam, Arunachal to partially withdraw AFSPA

असम, अरुणाचल से आंशिक रूप से अफ्स्पा हटाने की तैयारी: गृह मंत्रालय

Wed, 05 Jul 2017 02:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
Assam, Arunachal to partially withdraw AFSPA
AFSPA - फोटो : NDTV

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा शासित असम और अरुणाचल प्रदेश से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट (अफ्स्पा) आंशिक रूप से हटाने की उम्मीद जताई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन दोनों राज्यों में सुरक्षा स्थिति में सुधार को देखते हुए गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के आंकलन के आधार पर बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह पहल की गई है। अधिकारी ने बताया कि आंकलन रिपोर्ट से स्पष्ट है कि इससे पहले दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए दोनों राज्यों में अफ्स्पा को आंशिक रूप से हटाने के बारे में राज्य सरकारों से भी राय ली गई है। इससे पहले हाल ही में इन राज्यों में अफ्स्पा की अवधि को घटाने की भी पहल की गई थी। हालांकि इस साल मई में केंद्र सरकार ने पूरे असम को अशांत घोषित करते हुए अफ्स्पा की अवधि में तीन महीने का इजाफा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अरुणाचल प्रदेश के असम की सीमा से लगे तीन जिलों तीरप, चांगलांग और लोंगडिंग को अशांत क्षेत्र घोषित करते हुए इनमें अफ्स्पा की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया। गौरतलब है कि असम में साल 1990 से और अरुणाचल प्रदेश के इन तीन जिलों में जनवरी 2016 से अफ्स्पा लागू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed