फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry employees are disturbed by Monkeys and Pigeons during work

गृह मंत्रालय ने बिछाया जाल, बंदरों और कबूतरों से कर्मचारी हो रहे परेशान

Thu, 14 Nov 2019 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Home ministry employees are disturbed by Monkeys and Pigeons during work
Home Ministry Jaal - फोटो : AmarUjala
नॉर्थ ब्लॉक स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक मजबूत जाल बिछाया है। पिछले कई सप्ताह से गृह मंत्रालय में एक अजीब सी परेशानी महसूस हो रही थी। मंत्रालय के बीच में जो खाली जगह है, वहां पर अवांछित तत्व आकर कर्मियों को परेशान करते हैं। जब उनका मन करता है, तो वे छत के रास्ते नीचे आ जाते हैं। किसी व्यक्ति के कपड़े खराब कर देते हैं, तो किसी का सामान बिखेर जाते हैं। कोई कर्मचारी ज्यादा विरोध करता है, तो वे उसे थप्पड़ जड़ने से भी पीछे नहीं हटते। हम यहां बात कर रहे हैं कि बंदरों और कबूतरों की।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय में इन दोनों की अच्छी खासी संख्या है। ये दोनों सुबह आ जाते हैं और देर शाम तक वहां मंडराते रहते हैं। कबूतरों का हाल तो ऐसा है कि वे कर्मियों के बालों को टच करते हुए उड़ते रहते हैं। अगर दोपहर को लॉन में बैठकर कोई कर्मचारी खाना खाता है, तो उसमें बीट या पंख गिरना आम बात है। चूंकि अब सर्दियां आ रही हैं, तो हल्की धूप का आनंद लेने के लिए कर्मचारी कभी-कभार अपने दफ्तर से बाहर निकल आते हैं।

विज्ञापन


वे दो तीन मिनट ही खड़े होते हैं कि कोई न कोई कबूतर उनकी परेशानी बढ़ाने के लिए वहां आ जाता है। यदि कबूतर न आए, तो बंदर उत्पात मचा देता है। गृह मंत्रालय के गलियारों में भी कबूतरों ने अपना ठिकाना बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बंदरों के हाथ जब कुछ खाने का सामान नहीं लगता, तो वे कर्मियों पर अपना गुस्सा निकालते हैं। इन दोनों से निजात पाने के लिए गृह मंत्रालय के लॉन के ऊपर एक जाल बिछाया गया है। यानी अब बंदर या कबूतर छत के रास्ते नीचे नहीं आ सकेंगे। चूंकि कबूतर हल्का होता है, इसलिए वह इस जाल के उपर बैठ सकता है, मगर बंदर का वजन अधिक होने के कारण वह जाल पर नहीं आता। अभी दो तीन दिन से गृह मंत्रालय में कुछ राहत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed