फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry doesn't have record of scams and corruption charges on ministers

तो देश में आजादी के बाद एक भी घपला-घोटाला नहीं हुआ

Mon, 18 Jul 2016 06:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 06:20 AM IST
विज्ञापन
Home ministry doesn't have record of scams and corruption charges on ministers
गृह मंत्रालय के पास नहीं है रिकॉर्ड

अगर गृह मंत्रालय की मानें तो यह देश घपले-घोटाले से बिल्कुल मुक्त है। यहां आजादी के बाद कोई घोटाला नहीं हुआ। किसी राजनीतिक दल के नेता पर भ्रष्टाचार में सजा तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब के मुताबिक गृह मंत्रालय ने कहा है कि गृह मंत्रालय के विभाग के पास घपले-घोटाले और भ्रष्टाचार का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय से सूचना के अधिकार कानून के तहत सूचनाएं मांगी थीं। इसके तहत पूछा गया था कि देश आजाद होने के बाद 1947 से लेकर अब तक कितने घोटाले हुए हैं। किस प्रांत के किस नेता पर भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। भ्रष्टाचार में फंसे नेताओं की सूची के साथ ही घोटालों की भी सूची मांगी गई थी। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं अपीलीय अधिकारी सत्यपाल चौहान ने आरटीआई के जरिए साल भर बाद जो जवाब भेजा है वह चौंकाने वाला है। गृह मंत्रालय ने घोटाले की जानकारी न होने की बात कही है। कहा कि इस तरह का कोई रिकार्ड विभागवार गृह मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई के तहत यह किया था सवाल

Home ministry doesn't have record of scams and corruption charges on ministers

आरटीआई के जरिए गृह मंत्रालय से जो दो सवाल किये गए थे उन  दोनों ही सवालों का जवाब लगभग एक जैसा ही है। यानि आरटीआई के तहत गृह मंत्रालय ने जो जवाब दिया है वह चौंकाने वाला है।  

आरटीआई में मुख्यतः इन दो सवालों के जवाब मांगे गये थे जिसका मंत्रालय ने केवल यह कहते हुए जवाब दिया कि हमारे पास इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। वो दो सवाल ये हैं-
1947 के बाद से अब तक देश में कितने घोटाले हुए। घोटालों के नाम और कितने का हुआ घोटाला।
1947 के बाद से अब तक देश में किस-किस नेता पर भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज हैं। भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं की सूची व क्या हुई कार्रवाई।

इन सवालों को जो जवाब आया उसमें कहा गया कि गृह मंत्रालय या फिर उसके किसी भी विभाग द्वारा इस तरह की कोई सूचना उपलब्ध कराने का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। आवेदक को कोई भी सूचना उपलब्ध कराने में मंत्रालय असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed