फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry announces 10 per cent reservation in CISF jobs for ex-Agniveers Agnipath scheme

Agniveer: CISF भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, आयु सीमा में छूट की घोषणा

Fri, 17 Mar 2023 02:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Mar 2023 02:26 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक और अन्य बैचों के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी। पूर्व-अग्निवरों को फिजिकल टेस्ट से भी छूट रहेगी।

विज्ञापन
home ministry announces 10 per cent reservation in CISF jobs for ex-Agniveers Agnipath scheme
Agniveer - फोटो : सेना

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में रिक्त पदों पर भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। एक सप्ताह पहले ही गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए बीएसएफ भर्ती में इसी तरह की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 
मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट की भी घोषणा की है। यह अग्निवीरों के पहले बैच या बाद के बैचों के आधार पर मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि 10 प्रतिशत पद पूर्व-अग्निवरों के लिए आरक्षित होंगे।  
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक और अन्य बैचों के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष तक की छूट दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व-अग्निवरों को फिजिकल टेस्ट से भी छूट रहेगी, यानी उन्हें फिजिकल टेस्ट से गुजरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 14 जून को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में 17 से साढ़े 21 वर्ष की आयु के युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पहले चार साल के अनुबंध के आधार पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके तहत सेनाओं में भर्ती होने वाले जवानों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत रिक्तियां अग्निवीरों के लिए आरक्षित
सरकार की घोषणा के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी होने के बाद प्रत्येक बैच से 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा की पेशकश की जाएगी। इसके लिए अग्निवीरों को टेस्ट पास करना होगा। अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद गृह मंत्रालय ने कहा था कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।


फिलहाल, अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष है। अग्निपथ योजना के तहत 21 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पर भी सशस्त्र बलों में शामिल होने वालों को पहले बैच के मामले में सेना या वायुसेना या नौसेना में चार साल की सेवा के बाद 30 साल की उम्र तक और बाद के बैचों के लिए 28 साल तक सीआईएसएफ द्वारा भर्ती किया जा सकता है। इसी तरह का बदलाव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी किया गया है।

CISF jobs reservation for Agniveer in CISF jobs
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed