फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Shri Amit Shah launches BJP Sankalp Patra for West Bengal

बंगाल : भाजपा का संकल्प, नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण, कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देगी

Sun, 21 Mar 2021 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 21 Mar 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Shri Amit Shah launches BJP Sankalp Patra for West Bengal
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : social media

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है बल्कि हमारा संकल्प पत्र है। आइए जानते हैं संकल्प पत्र की मुख्य बातें...

विज्ञापन


संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का
गृह मंत्री ने कहा कि हमने घोषणापत्र की जगह हमने 'संकल्प पत्र' नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे। शाह ने कहा कि संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।
विज्ञापन


सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







कड़ी होगी सीमा सुरक्षा की व्यवस्था 
हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए। हमने यह भी तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे।

मछुआरो को हर साल 6000 रुपये देंगे
हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6 हजार रुपये आता है उसमें राज्य सरकार का 4 हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा। मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे
अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे। मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा।

बिना इजाजत हर धर्म का त्योहार मनाया जाए
गृह मंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि देशभर में बिना इजाजत हर धर्म का त्योहार मनाया जाए। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बेटियों के लिए केजी से पीजी तक की पढ़ाई निशुल्क
सभी बेटियों के लिए केजी से पीजी तक की पढ़ाई निशुल्क होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी। ओबीसी आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।

भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4000 रुपये की सहायता
अमित शाह ने कहा कि कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में तीन नए एम्स बनाएंगे।

सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ
गृह मंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम सीएमओ के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा।

सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे
अमित शाह ने कहा, हर परिवार को शौचालय और साफ पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी। नोबल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड की शुरुआत की जाएगी। 11 हजार करोड़ रुपये की सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा। हम निवेशकों के लिए इनवेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे। बता दें कि घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेशा के भाजपा सांसद सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed