{"_id":"5772c9214f1c1b8e1279c08b","slug":"home-minister-reviews-security-situation-in-jand-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गृहमंत्री ने की समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गृहमंत्री ने की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले की समीक्षा में सुरक्षा संबंधी कई खामियां उजागर हो रही हैं। इन खामियों को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा के साथ बैठक की है। अभी सरकार की सबसे बड़ी चिंता अगले माह शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा है, जो पहले से ही आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि मंत्रालय इसे रुटीन बैठक बता रहा है।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक पिछले साल तक घाटी से संचालित आतंकी संगठनों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच श्रद्धालुओं पर हमले नहीं करने का अघोषित करार था। हालांकि इसके बावजूद यात्री की सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखे जाते थे।
विज्ञापन
इस बार हालात बदले हुए हैं। लगातार मिल रही खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक घाटी में आतंकी गतिविधियों में गुणात्मक बदलाव दिख रहा है। सूत्रों ने इसके बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इकट्ठा किए गए इंटरसेप्ट से हमले के पूरे संकेत मिल रहे थे। इस आधार पर सुरक्षा बलों ने कई सफल ऑपरेशन भी किए। लेकिन पंपोर हमले को नहीं रोक पाए। गृहमंत्री-एनएसए के बीच हुई बैठक में यह मसला उठा कि पंपोर का आतंकी हमले से पहले छह से सात घंटे तक ऑल्टो कार से घाटी में घूमता रहा।
सीआरपीएफ काफिला आने से पहले उसे हाईवे के ऐसे तय जगह पर छोड़ा गया जहां मोड़ होने की वजह से गाड़ी की गति धीमी हो जाती है। इस हमले की किसी ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उच्च अधिकारी इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से काफी खतरनाक बता रहे हैं। गृहमंत्री ने यात्रा के लिए अर्धसैनिक बल की 30 नई कंपनियों की मंजूरी भी दे दी है।