{"_id":"5acbcc694f1c1b636b8b4a76","slug":"home-minister-rajnath-singh-to-inaugurate-new-nsg-complex-in-ibrahimpatnam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हैदराबाद के इब्राहिमपत्तनम में नए एनएसजी परिसर का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज हैदराबाद के इब्राहिमपत्तनम में नए एनएसजी परिसर का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैदराबाद के पास स्थित इब्राहिमपत्तनम में मंगलवार को प्रतिष्ठित आतंक रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के क्षेत्रीय परिसर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ एनएसजी अधिकारी ने बताया कि इस नवनिर्मित क्षेत्रीय परिसर का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ था जिस पर कुल लागत 157.84 करोड़ आई है। 200 एकड़ में फैले इस परिसर में आवास और दफ्तर की सुविधा के साथ प्रशिक्षण की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
एनएसजी का यह परिसर देश के चार क्षेत्रीय हब में शामिल है। मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान एनएसजी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था कि आकस्मिक स्थिति में एनएसजी कमांडो की शीघ्र तैनाती के लिए देश भर में विभिन्न जगहों पर एनएसजी केंद्रों का गठन किया जायेगा।
विज्ञापन
बता दें कि एनएसजी गृह मंत्रालय के तहत एक विशेष कमांडो फोर्स है, जिसका गठन ऑपरेशन ब्लू स्टार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद किया गया था। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाता है।