फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home minister rajnath singh delhi Pakistan sunjwan army camp attack nirmala sitharaman

राजनाथ सिंह बोले- दूसरे देशों में दहशत पैदा करके बलवान नहीं बनना चाहता भारत

Wed, 14 Feb 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh delhi Pakistan sunjwan army camp attack nirmala sitharaman
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक कार्यक्रम में आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों के लोगों में दहशत पैदा करके बलवान नहीं बनना चाहता है, बल्कि उसे विश्व गुरू बनना है। ये बातें उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को धर्मांध नहीं बनाना चाहते हैं, आश्वत रहिए, जवान का सिर झुकने नहीं देंगे। दरअसल, जम्मू और कश्मीर के रिहायशी इलाके सुंजवां में आतंकियों ने आर्मी कैंप को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया, लेकिन 6 जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


 

दरअसल, भाजपा की ओर से राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत राजनाथ सिंह के हाथों इंडिया गेट से होगी। इसके लिए जल-मिट्टी यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसके जरिए देश की सीमाओं की मिट्टी और चार धाम का जल यज्ञ कुंड के लिए इकट्ठा किया जाएगा।


राजनाथ ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवानों और उनके त्याग एवं संघर्षों को भावनाओं में रखते इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के जरिए 108 यज्ञ कुंड में 1111 ब्राह्मण 2.25 करोड़ मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। जल और मिट्टी इकट्ठा किए जाने के बाद बीजेपी लाल किले पर राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ का आयोजन करेगी और ये यज्ञ 18 से 25 मार्च तक चलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed