फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Home Minister Harsh Sanghvi said, Gujarat is now becoming a leader in education after business

गृह मंत्री हर्ष सांघवी बोले- व्यवसाय के बाद अब शिक्षा में अग्रणी बन रहा गुजरात, छात्रावास का किया उद्घाटन

Tue, 11 Apr 2023 05:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

जीतो रत्नमणि हॉस्टल नाम के इस छात्रावास का उद्घाटन स्वस्तिक चार रास्ता, नवरंगपुरा, अहमदाबाद में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और टोरेंट समूह के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने जीतो गुजरात और जीतो अपेक्षा टीम के सदस्यों की उपस्थिति में किया...

विज्ञापन
Home Minister Harsh Sanghvi said,  Gujarat is now becoming a leader in education after business
जैन हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर गृह मंत्री हर्ष सांघवी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि पूरी दुनिया ने उनके राज्य के व्यापार का कौशल देखा है। अब गुजरात शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति कर रहा है और आने वाले समय में यह शिक्षा का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में इसका असर दिखाई पड़ेगा। उन्होंने अहमदाबाद में जैन समुदाय के छात्रों के लिए बने विशेष हॉस्टल के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही।

विज्ञापन

जैन समुदाय में छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए जीतो अहमदाबाद एजुकेशन ट्रस्ट ने अहमदाबाद में चार जैन समुदायों के लिए पहली बार आम छात्रावास के निर्माण की चुनौती ली। जीतो रत्नमणि हॉस्टल नाम के इस छात्रावास का उद्घाटन स्वस्तिक चार रास्ता, नवरंगपुरा, अहमदाबाद में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और टोरेंट समूह के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने जीतो गुजरात और जीतो अपेक्षा टीम के सदस्यों की उपस्थिति में किया।

विज्ञापन

जीतो रत्नामणि हॉस्टल अहमदाबाद के केंद्र में स्थित है और आधुनिक सुविधाओं की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें छात्रों को रहने और अध्ययन के लिए पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। छात्रावास के परियोजना संयोजक ऋषभ पटेल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह सुविधा छात्रों के लिए आशा की किरण बनेगी और उन्हें समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed