फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah chairs the 26th meeting of the Western Zonal Council in Gandhinagar today news update

Amit Shah:'3 नए विधेयकों से 70% नकारात्मकता खत्म होगी', शाह ने की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता

Mon, 28 Aug 2023 12:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 12:10 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को सशक्त बनाने और केंद्र तथा राज्यों के बीच नीतिगत संरचना की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघवाद के दृष्टिकोण पर जोर दिया है। उन्होंने विवादों को सुलझाने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय परिषदों के उपयोग की हिमायत की है। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah chairs the 26th meeting of the Western Zonal Council in Gandhinagar today news update
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। परिषद में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव शामिल हैं। बैठक का आयोजन गुजरात सरकार के सहयोग से गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से संसद के मानसून सत्र में पेश किए गए 3 नए विधेयक -भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य विधेयक(आईईए) पारित होने के बाद कोई भी केस दो वर्ष से अधिक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इससे 70 फीसदी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों से इन कानूनों को लागू करने के लिए जरूरी आधारभूत संरचना तैयार करने की दिशा में काम करने को कहा। पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में कुल 17 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 9 का समाधान निकाल लिया गया और शेष मुद्दों पर गहन चर्चा कर निगरानी के लिए रखा गया। गृह मंत्री ने इस मौके पर अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय के ई-रिसोर्स वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल से क्षेत्रीय परिषदों के कार्य में सुगमता आएगी।

पश्चिमी क्षेत्र का देश की जीडीपी में 25 प्रतिशत योगदान
शाह ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र देश का एक महत्वपूर्ण भाग है, देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 25 प्रतिशत योगदान के साथ यह क्षेत्र वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, हीरा, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और रक्षा का हब है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्य लंबी तटीय सीमाएं साझा करते हैं, जहां अतिसंवेदनशील संस्थान और उद्योग हैं और इनकी कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है।


तीन मुद्दों पर संवेदनशीलता से काम करने की अपील
शाह ने क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों से राष्ट्रीय महत्व के तीन अहम मुद्दों - पोषण अभियान, बीच में ही स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की दर को कम करने और आयुष्मान भारत का लाभ हर गरीब तक पहुंचाने पर संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा।

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के सीएम भी रहे मौजूद
पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्रशासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा नगर हवेली शामिल हैं। इस बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और दादरा नगर हवेली और दमन व दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल उपस्थित रहे। इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राज्य के अन्य मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृह सचिव के अलावा भी अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed