{"_id":"62afa8c2b849194dd109274b","slug":"home-minister-amit-shah-to-be-chief-guest-at-cyber-safety-national-security-conference-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" National Security Conference: राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस आज, मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Security Conference: राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस आज, मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह
Mon, 20 Jun 2022 04:22 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Jun 2022 04:22 AM IST
सार
गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
विस्तार
विज्ञान भवन में सोमवार को होने वाली इंटरनेट सेफ्टी, राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है।
विज्ञापन
इस कॉन्फ्रेंस से पहले गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 स्थानों पर 8 से 17 जून तक समारोहों का आयोजन किया। इनमें साइबर स्वच्छता, साइबर अपराध रोकने, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सम्मेलन में पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के साथ-साथ गृह मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बता दें कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोहों की एक श्रृंखला है।