Amit Shah: मुंबई में बोले शाह- पारसी समुदाय का देश के विकास में अहम योगदान; बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाह ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah meets BJP leaders, in Mumbai.
विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and state's BJP chief Chandrashekhar Bawankule were also present. pic.twitter.com/GCjlxexQO8— ANI (@ANI) September 8, 2024
गृह मंत्री ने कहा कि झांसी की रानी ने 23 साल की उम्र में जिस उद्देश्य के लिए शहादत दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी मकसद के लिए एक गुजराती यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शाह ने कहा कि संभवत: यह दोनों खबरें छापने वाला अखबार ‘मुंबई समाचार’ है। समाचार पत्र की 200 साल की यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र ‘मुंबई समाचार- 200 नॉट आउट’ का विमोचन करने के मौके पर शाह ने यह बात कही। गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि उन्हें इस अखबार के बारे में तब पता चला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी द्वि-शताब्दी समारोह के सिलसिले में जून में यहां आए थे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, "Today this documentary which has been launched here...For many years to come, especially for Hindi-speaking it has a big message. I request you to get it dubbed in Hindi and English very well because there is only one newspaper Mumbai… pic.twitter.com/JiSKspqhVW
— ANI (@ANI) September 8, 2024
अमित शाह ने कहा कि आज दुनिया में भारत बड़ी उम्मीदों के साथ देखा जा रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। शाह ने कहा, अगर हम खुद को किसी भाषा से अलग कर लेते हैं, तो हम संस्कृति से भी दूर हो जाते हैं। अगर दादा-पोता एक ही भाषा नहीं बोलेंगे, तो उनके बीच कोई बंधन नहीं रह जाएगा। शाह ने कहा कि एक नया हिंदी शब्दकोष तैयार किया गया है, जिसमें करीब 22,831 नए शब्द जोड़े गए हैं।
पारसी समुदाय का देश के विकास में अहम योगदान
शाह ने कहा कि मैं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए झगड़ा करने वालों से कहना चाहता हूं कि पारसी समुदाय ने कभी कोई मांग नहीं की। उन्होंने मौन रहकर भारत के विकास में अपना योगदान दिया। गृह मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों में भी अगर कोई अल्पसंख्यक हैं तो वे पारसी हैं। मैं प्रार्थना करता हूं सभी समुदाय पारसी समुदाय की तरह अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय अपने कर्तव्य का पालन कर देश के विकास में योगदान दें। अमित शाह ने कहा कि पारसी शासन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, परमाणु विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपना कर्तव्य निभाया और साथ ही बांग्लादेश को बनाने वाले युद्ध को भी जीता। शाह ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के संदर्भ में यह बात कही।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, "...I want to say to those who fight for the rights of minorities that if there is any true minority among minorities, then it is the Parsi community. Without ever struggling for rights, they have lived their lives focussing on their… pic.twitter.com/CWhOpw4Lp8
— ANI (@ANI) September 8, 2024