{"_id":"6493303aa2692380a10073a3","slug":"home-minister-amit-shah-convenes-all-party-meeting-on-june-24-in-new-delhi-to-discuss-manipur-situation-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के हालात पर गृहमंत्री शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; 24 जून को किया जाएगा मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के हालात पर गृहमंत्री शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; 24 जून को किया जाएगा मंथन
Thu, 22 Jun 2023 06:37 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:37 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह।
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। यह बैठक दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे होगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार शाम गृह मंत्री शाह से मुलाकात की, इसके बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सरमा एनडीए के नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक भी हैं। उन्होंने एक पखवाड़े पहले इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी। डेढ़ माह से अधिक समय से जारी हिंसा में अब तक सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मणिपुर में हालात सुधर नहीं रहे हैं। सीमावर्ती राज्य में लगातार हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। मणिपुर के हालात पर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है। बुधवार को ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में मणिपुर में हिंसा पर दुख जताया था और शांति की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के जीवन को तबाह करने वाली अभूतपूर्व हिंसा ने देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ दिया है। लोगों को अपने घर से भागने के लिए मजबूर किया गया।